search

अमेरिका में खाना बनाने के भी मिलते हैं लाखों रुपये प्रति माह, जानिए एक भारतीय US में कुक कैसे बन सकता है

deltin55 3 hour(s) ago views 23












Cook Salary in US : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से दुनिया तेजी से बदल रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर जॉब मार्केट पर पड़ा है। ऑटोमेशन की वजह से वो सारी नौकरियां जा रही हैं, जो पहले इंसान किया करते थे। डेटा एनालिसिस हो या सॉफ्टवेयर कोडिंग या फिर क्रिएटिव राइटिंग, हर जगह अब AI इंसानों की जगह लेने लगा है। AI के बढ़ रहे इस्तेमाल की वजह से सबसे ज्यादा छंटनी अमेरिका में देखने को मिली है। यही वजह है कि अब भारतीय छात्र यहां पढ़ने में हिचकिचाहट भी दिखा रहे हैं।हालांकि, इन सबके बीच AI कंपनी एंथ्रोपिक ने एक स्टडी जारी की है, जिसमें ये बताया गया है कि वो कौन सी अमेरिकी जॉब है, जिस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असर नहीं होने वाला है। स्टडी के मुताबिक, कुक की जॉब उन छह प्रोफेशन में शामिल है, जिसका AI की वजह से खत्म होने का सबसे कम चांस है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अमेरिका में भारतीय छात्र किस तरह कुक बन सकते हैं, यहां पर पढ़ाई के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और कुक को कितनी सालाना सैलरी मिलती है। अगर आप भी अमेरिका में कुक बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको किसी शेफ या कुक की निगरानी में 12वीं के बाद कम से कम छह महीने इंटर्नशिप करना चाहिए। इससे आपको जो जरूरी स्किल मिलेगी, वो आगे कुलिनरी कॉलेज में आपके काम आएगी। आइए अमेरिका में कुक बनने का प्रोसेस जानते हैं। इन सारे डॉक्यूमेंट्स की मदद से कुलिनरी इंस्टीट्यूट या कॉलेज में दाखिले के लिए अप्लाई किया जा सकता है। अगर कॉलेज आपको एडमिशन देगा, तो उसकी तरफ से Form I-20 दिया जाएगा। इसके बाद आपको SEVIS फीस भरनी होगी। Form I-20 मिलने के बाद DS-160 फॉर्म भरना होता है, जो अमेरिकी स्टूडेंट वीजा का एप्लिकेशन फॉर्म है। ये फॉर्म जब आप जमा कर देंगे, तो आपको वीजा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अमेरिकी दूतावास जाकर वीजा इंटरव्यू दें, जिसे क्लियर करने पर आपको स्टूडेंट वीजा मिल जाएगा। इसके बाद आप अमेरिका कुक बनने जा सकते हैं। अमेरिका में कई तरह के कुलिनरी कोर्स होते हैं। जैसे B.P.S. इन कुलिनरी आर्ट्स, A.O.S. इन बेकिंग एंड पेस्ट्री आर्ट्स, B.S. इन कुलिनरी न्यूट्रीशन, A.S. इन बेकिंग एंड पेस्ट्री आर्ट्स, B.S. इन कुलिरी आर्ट्स एंड साइंस और B.A. इन कुलिनरी आर्ट्स। अगर आपने बैचलर्स में एडमिशन लिया है, तो ये 4 साल में पूरा होगा। एसोसिएट डिग्री और डिप्लोमा 2 साल में खत्म हो जाते हैं। अब यहां सवाल उठता है कि अगर कोई अमेरिका में कुक की पढ़ाई कर लेता है, तो उसे कितनी सैलरी मिलेगी। भारतीय छात्र डिग्री पूरी करने के बाद सबसे पहले 〚्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग✩OPT) पर 12 महीने जॉब कर सकते हैं। इसके बाद वे किसी भी वर्क वीजा को चुन सकते हैं। उनके पास H-1B से लेकर O-1 वीजा तक चुनने का ऑप्शन होता है, अगर वे इसकी शर्तों को पूरा कर रहे हैं या फिर कोई होटल या रेस्तरां उन्हें स्पांसर करने को तैयार है।अमेरिका में एंट्री-लेवल पर कुक की सैलरी काफी कम होती है, जो 35,760 डॉलर (लगभग 33 लाख रुपये) हो सकती है। जो लोग शेफ और हेड कुक के पद तक पहुंच जाते हैं। उनका सालाना पैकेज औसतन 60,990 डॉलर (तकरीबन 56.32 लाख रुपये) तक होता है। इसी तरह से आलीशान रिसॉर्ट्स या बड़े होटलों में टॉप कुक की सैलरी 73,000 डॉलर (तकरीबन 67.41 लाख रुपये) से ज्यादा हो सकती है।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
150728