search

प्रेग्नेंसी में ग्लो का राज क्या है? शरीर मे ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 36

नई दिल्ली, प्रेग्नेंसी के नौ महीनों में महिला के शरीर के अंदर कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि चेहरे और त्वचा पर भी दिखाई देता है। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि प्रेग्नेंसी में चेहरे पर अलग ही चमक आ जाती है। यह शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों का असर होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर महिला के चेहरे पर यह चमक दिखाई दे। हर महिला का शरीर अलग होता है और हर किसी का अनुभव भी अलग हो सकता है।




  डॉक्टर बताते हैं कि प्रेग्नेंसी ग्लो का मतलब है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का चेहरा पहले से ज्यादा साफ, चमकदार और फ्रेश दिखने लगता है। कई महिलाओं के गाल हल्के गुलाबी दिखाई देते हैं और त्वचा में एक अलग तरह की चमक नजर आती है। यह बदलाव अक्सर प्रेग्नेंसी के चौथे महीने के बाद ज्यादा दिखाई देता है। शुरुआत के महीनों में उल्टी, थकान और कमजोरी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे शरीर इस बदलाव का आदी होने लगता है, कई महिलाओं के चेहरे पर प्राकृतिक चमक दिखने लगती है।




  इस चमक की सबसे बड़ी वजह शरीर में होने वाले हार्मोन के बदलाव हैं। प्रेग्नेंसी के समय शरीर में कुछ हार्मोन पहले से ज्यादा बनने लगते हैं। इन हार्मोन का असर त्वचा पर भी पड़ता है। इससे त्वचा में खून का बहाव बेहतर होता है और चेहरा ज्यादा चमकदार दिखाई दे सकता है। यही कारण है कि कई महिलाओं का चेहरा बिना किसी क्रीम या मेकअप के भी निखरा हुआ लगता है।
  एक और बड़ी वजह शरीर में बढ़ने वाला खून है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों की जरूरत पूरी करने के लिए शरीर में खून की मात्रा काफी बढ़ जाती है। जब खून तेजी से पूरे शरीर में पहुंचता है, तो चेहरे की छोटी-छोटी नसों तक भी ज्यादा खून पहुंचता है। इससे गालों पर हल्की लालिमा आ जाती है और चेहरा चमकता हुआ दिखाई देता है। यही बदलाव लोगों को प्रेग्नेंसी ग्लो के रूप में नजर आता है।




  प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा में प्राकृतिक तेल भी पहले से ज्यादा बनने लगता है। इससे चेहरा मुलायम और चमकदार दिख सकता है लेकिन हर महिला के लिए यह अच्छा अनुभव नहीं होता। जिनकी त्वचा पहले से तैलीय होती है, उन्हें इस दौरान मुंहासों की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए अगर किसी महिला को पिंपल्स हो जाएं, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसकी त्वचा स्वस्थ नहीं है। यह भी प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाला सामान्य बदलाव हो सकता है।




  जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे महिला के शरीर की त्वचा भी फैलती है। इसके साथ शरीर में खून का बहाव और गर्माहट भी बढ़ जाती है। कई महिलाओं को इस समय सामान्य से ज्यादा गर्मी लगती है। यही कारण है कि चेहरे पर हल्की लालिमा और चमक दिखाई देती है। यह भी प्रेग्नेंसी ग्लो का एक कारण माना जाता है।
  इस समय सही खानपान का असर त्वचा पर साफ दिखाई देता है। अगर गर्भवती महिला रोज ताजे फल, हरी सब्जियां, दाल, दूध, दही, अंडा या दूसरे प्रोटीन वाले भोजन खाती है और पर्याप्त पानी पीती है, तो इसका फायदा त्वचा को भी मिलता है। शरीर को जरूरी विटामिन और पोषण मिलने से त्वचा ज्यादा स्वस्थ और चमकदार दिख सकती है।






Digital Desk



Healthcare









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
152324