search

रॉकेट की तरह भागा IREDA का शेयर! 1 दिन में 11% की छलांग, अब पैसा लगाएं या निकाल लें?

deltin55 1 hour(s) ago views 38

               
शेयर बाजार में सरकारी कंपनियों का जलवा बरकरार है और बुधवार को इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड यानी इरेडा (IREDA) के शेयरों ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया. निवेशकों के बीच इस नवरत्न कंपनी को लेकर गजब का उत्साह दिखा, जिसके चलते इंट्राडे कारोबार में स्टॉक 10.85 फीसदी तक उछलकर 142.85 रुपये के स्तर पर जा पहुंचा. पिछले एक महीने का डेटा देखें, तो यह शेयर करीब 27 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है. ऐसे में बाजार में पैसा लगाने वाले हर निवेशक के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इस तेज उछाल के पीछे की कहानी क्या है और क्या मौजूदा भाव पर इसमें निवेश का मौका बनता है या बेच कर मुनाफा निकाल लेना चाहिए.







किसी भी शेयर में बड़ी तेजी अक्सर उसके मजबूत बुनियादी आंकड़ों की बदौलत आती है. इरेडा ने हाल ही में 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए अपना चौथी तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया है, जो काफी उत्साहजनक है. आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के लोन सैंक्शन में सालाना आधार पर 9 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 51,883 करोड़ रुपये हो गया है. एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 47,453 करोड़ रुपये था.



सिर्फ लोन मंजूर ही नहीं हुए, बल्कि तेजी से बांटे भी गए हैं. कंपनी का लोन डिस्बर्समेंट 16 फीसदी की उछाल के साथ 34,946 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल 30,169 करोड़ रुपये था. सबसे खास बात यह है कि कंपनी का कुल लोन बुक 22 फीसदी बढ़कर 93,075 करोड़ रुपये का हो गया है. यह आंकड़ा साफ इशारा करता है कि कंपनी का मुख्य कारोबार तेजी से विस्तार कर रहा है.

        






टेक्निकल एनालिस्ट भी इस स्टॉक को लेकर सकारात्मक नजर आ रहे हैं. एंजेल वन के सीनियर एनालिस्ट ओशो कृष्णन के अनुसार, इरेडा के चार्ट पर एक गिरती हुई ट्रेंडलाइन टूटती हुई नजर आई है. बाजार की भाषा में इसे ‘तेजी के रिवर्सल’ का मजबूत संकेत माना जाता है. स्टॉक अपने अहम एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के पार निकल चुका है, जो एक पॉजिटिव बात है.


हालांकि, ऊपरी स्तरों पर 140 रुपये के करीब 200-दिन का सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) एक कड़े रेजिस्टेंस का काम कर रहा है. अगर शेयर इस बाधा को पार कर लेता है, तो एक नई रैली देखने को मिल सकती है. वहीं, गिरावट की स्थिति में 127 से 124 रुपये का जोन अब एक मजबूत सपोर्ट के तौर पर खड़ा है.


आनंद राठी के टेक्निकल रिसर्च के सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल का भी मानना है कि फिलहाल शेयर के लिए 130 रुपये पर सपोर्ट और 140 रुपये पर रेजिस्टेंस है. उनका अनुमान है कि अगर यह 133 रुपये के ऊपर मजबूती से टिका रहता है, तो जल्द ही 144 रुपये के स्तर तक जा सकता है. शॉर्ट टर्म के नजरिए से निवेशकों को 130 से 144 रुपये के दायरे पर नजर रखनी चाहिए.



बाजार का भरोसा इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि कंपनी ने पिछली तिमाहियों में लगातार मुनाफे का ग्राफ ऊंचा रखा है. तीसरी तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो इरेडा का शुद्ध मुनाफा 37.5 फीसदी की बड़ी छलांग लगाकर 584.9 करोड़ रुपये रहा था, जो एक साल पहले 425.4 करोड़ रुपये था. इसके अलावा रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़कर 2,130 करोड़ रुपये और नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 34.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 897.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी. ये वित्तीय नतीजे पुख्ता करते हैं कि कंपनी का मार्जिन और कमाई सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.



निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि इरेडा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के अंतर्गत काम करने वाली एक ‘नवरत्न’ सरकारी कंपनी है. इसका मुख्य काम देश में रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) प्रोजेक्ट्स को वित्तीय सहायता या लोन मुहैया कराना है. चूंकि भविष्य ग्रीन एनर्जी का है, इसलिए यह सेक्टर सरकार के भी फोकस में है.

like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
150946