search

गया में स्कूल बस के ड्राइवर को बच्चों के सामने बदमाशों ने मारी गोली, दहशत में छात्र

Chikheang 2025-10-9 21:06:39 views 1346
  

गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र में घटनास्थल पर जुटी पुलिस। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, गया। जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर इमामगंज प्रखंड अंतर्गत भदवार थाना क्षेत्र के गोपियायडीह के पास निजी विद्यालय के बस चालक को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है।

जिस समय चालक को बस में गोली मारी गई, उस समय बच्चों को लेकर बस चालक विद्यालय जा रहे थे, घटना के बाद बच्चे काफी दहशत में है क्योंकि उनकी आंखों के सामने ही बस चालक को गोली मारी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोली लगने के बाद स्कूली बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे तभी स्थानीय लोग जुट गए और बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए।

इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बस चालक को तत्काल इमामगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

भदवार थाना अध्यक्ष का कहना है कि बदमाश तीन की संख्या में थे और बच्चों को ले जा रहे चालक रविंद्र कुमार को गोली मारी गई है। चालक को शरीर के बाएं भाग में गोली लगी है, फिलहाल उसका इलाज गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कराया जा रहा है।

थानाध्यक्ष की माने तो घायल बस चालक खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस ने स्कूल प्रशासन को घटना की सूचना दी है और घटनास्थल से बच्चों को दूसरे वाहन के माध्यम से विद्यालय पहुंचाया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। घायल बस चालक मैगरा थाना क्षेत्र के दीपुआ गांव निवासी बताया जाता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244