search

Haryana News:,कैथल में डेंगू के मामलों की संख्या हुई 21, घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

Chikheang 2025-10-9 22:36:36 views 1277
  

डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 21 हुई  



जागरण संवाददाता, कैथल। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वीरवार को दो नए केस सामने आए हैं। इसके बाद कुल संख्या 21 तक पहुंच गई है। डेंगू के लार्वा की जांच को लेकर गठित की गई टीमों ने डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान 10 हजार 506 घरों में लार्वा जांचा। 37 जगहों पर लार्वा मिलने के बाद नोटिस दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं अब तक 3400 जगहों पर लार्वा मिल चुका है। हालांकि विभाग की तरफ से लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग गंभीर है।

बता दें कि जिले में 930 टीमें विभाग की मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए पानी के बर्तनों की सफाई करने, कूलर, फ्रिज की ट्रे, छत पर रखा पुराना सामान, गमले व घरों के बाहर जमा पानी की सफाई बारे जानकारी दी जा रह है, ताकि मच्छर का लार्वा पैदा न हो।



जिले में अब तक इस तरह से मिले मलेरिया, चिकनगुनिया व डेंगू के केस



बीमारी --- 2016 --- 2017 --- 2018 --- 2019 --- 2020 --- 2021 ---2022 ---2023 ---2024-2025


मलेरिया ---16 ---09---00 ---00 ---00 ---00 ---00 ---00 ---01-01

डेंगू ---421 ---157 ---31 ---06 ---114 ---1212 ---116 ---118 ---77-21

चिकनगुनिया ---02 ---00 ---00 ---00 ---00 ---00 ---02 ---01 ---00-00

जापानी बुखार ---00 ---02 ---00 ---01 ---00 ---00 ---00 ---00 ---00-00


घरों में लार्वा जांचा गया - 15 लाख 12 हजार 124

कंटेनर में लार्वा जांचा गया- 29 लाख 37 हजार 352

पाजिटिव लार्वा मिला- 3400

कुल टीमें काम क रही - 930

इस माह अब तक सैंपल लिए- 12 हजार 657
ब्लड स्लाइड बनाई- एक लाख 16 हजार 761
इस सीजन में अब तक डेंगू के मिल चुके हैं 21 केस: मंगला

जिला स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू व मलेरिया को लेकर जागरूक किया जा रहा है। रोजाना टीमें डोर-टू-डोर जा रही हैं। जहां लार्वा मिलता है, वहां दवाई डालकर नष्ट किया जाताहै। नोटिस भी लोगों को दिए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। मलेरिया व डेंगू की जांच निशुल्क होती है। लोगों से अपील है कि बीमारी से बचाव को लेकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बीमारी से संबंधित लक्षण नजर आएं तो सरकारी अस्पतालों में जांच करवाएं, ताकि समय रहते इलाज शुरू हो सके। इस सीजन में 21 केस डेंगू के मिल चूके हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244