search

सोनीपत में सब्जी से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो किसानों की मौत; पांच घायल

cy520520 2025-10-10 08:35:56 views 1300
  

सोनीपत में कैंटर की टक्कर में दो किसानों की मौत।



संवाद सहयोगी, राई। राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर बुधवार देर रात सब्जी से भरी एक पिकअप को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव दोझा के रहने वाले हैं, जो सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना गांव खेवड़ा के पास फ्लाईओवर पर हुई। सब्जी से भरी पिकअप का टायर रास्ते में पंक्चर हो गया था। चालक ललित टायर उतारकर मिस्त्री के पास मरम्मत करवाने गया था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में यूपी के बागपत जिले के गांव दोझा के रहने वाले अक्षय (16) और साकिब (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अरुण, आरिफ, आसिफ, काशिक और रियाजुद्दीन घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल, सोनीपत में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया, लेकिन बाद में उनके साथी उन्हें इलाज के लिए बागपत ले गए। किसान रोजाना की तरह बुधवार रात बागपत से सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। हादसे में दो की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


एनएच-44 पर टायर पंक्चर होने के कारण खड़ी पिकअप को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे दो की मौत हो गई और पांच घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। - एएसआइ संदीप, जांच अधिकारी, बहालगढ़ थाना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725