search

करवा चौथ पर कैसा रहेगा मौसम, क्या चांद से पहले होगा बादलों का दीदार?

Chikheang 2025-10-10 16:06:19 views 1299
  

जम्मू में करवा चौथ पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है।



जागरण संवाददाता, जम्मू। करवा चौथा पर मौसम साफ रहेगा। अक्सर करवा चौथ वाले दिन चांद बादलों के पीछे छिपे रहते थे लेकिन इस वर्ष चांद के दीदार के लिए बादलों के हटने का इंतजार नहीं करना पडे़गा।कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी शुक्रवार को है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार को दिन भर मौसम साफ रहेगा रात को हल्के बादल छाएंगे लेकिन इन बादलों में चांद का दीदार करना मुश्किल नहीं होगा।

पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद तापमान में कफी गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अब धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने लगा है। वीरवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कटड़ा का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 22.4 जबकि न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 10.2 जबकि न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम का अधिकतम तापमान 16.4 बकि न्यूनतम तापमान1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान में जम्मू.कश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244