search

गया में दर्दनाक हादसा; ग्यारह हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से पुत्र की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

deltin33 2025-10-11 19:08:29 views 1248
  
ग्यारह हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से पुत्र की मौत






संवाद सूत्र, मानपुर(गया)। बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 48 यूको बैंक के सामने ग्यारह हजार नंगे तार करेंट के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही एक 22 वर्षीय युवक रोशन कुमार की मौत हुई। पिता जय प्रकाश कुमार गंभीर रूप से हुआ घायल। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार 11 बजे रात को मृतक के घर में एक सांप घुस गया था। जिसको बाहर फेंकने के लिए अपने छत के बाहर बालकोनी से फेक रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

  

  

इसी दरम्यान मृतक का हाथ ग्यारह हजार वोल्ट की नंगे तार पर सट जाने से बिजली की धाराप्रवाह करेंट चपेट में ले लिया। 22 वर्षीय रोशन कुमार को बचाने के लिए पिता जय प्रकाश कुमार सहित पूरे परिवार बचाने की कोशिश किया तो, ग्यारह हजार की तार से पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बड़ा हादसा होने से भी टला।

  

  

  

करेंट की पूरी घटना शुक्रवार 11 बजे रात को रोशन कुमार की मृत्यु हुई है। मृतक के स्वजनो ने बताया कि 22 वर्षीय रोशन कुमार को बचाने के लिए पूरा परिवार तार से छुड़ाने के लिए लगे हुए थे लेकिन संयुक्त रूप से तार टूटकर नीचे गिर गया जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि तार टूटकर नहीं गिरता तो पूरा परिवार करेंट की तार के चपेट में आ जाते। मृतक स्टेशनरी कॉपी किताब के दुकान में काम करता था।

  

  

  

मृतक बुनियादगंज थाना क्षेत्र वार्ड संख्या 48 यूको बैंक के सामने का स्थानीय निवासी था इसके एक पुत्री है जो तीन माह की है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रोशन कुमार की मृत्यु हुई है। क्योंकि ग्यारह हजार का नंगा करेंट की तार काफी दिनों से मकान के बगल से गुजर रहा है।

  

  

इसको लेकर शिकायत भी किया गया था। लेकिन बिजली विभाग की कर्मचारी अनदेखी किया जिसके कारण आज रोशन कुमार की मृत्यु हो गई। कहा पूरे मानपुर बाजार क्षेत्र में ग्यारह हजार करेंट का नंगा तार बिछा हुआ है। इस नंगे तार को कवर नही किया गया तो आगे बड़ा हादसा होने की आशंका है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131