search

Delhi Crime: गोदाम से चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार, 440 किलो काजू बरामद

Chikheang 2025-10-13 07:06:33 views 1312
  

दिल्ली पुलिस ने गोदाम से चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू कोंडली स्थित एक गोदाम से काजू चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात का मास्टरमाइंड दुकान का ही एक कर्मचारी निकला। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी किए गए कुछ काजू मंडावली के एक दुकानदार को बेचे गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने चोरी के काजू खरीदने के आरोप में कर्मचारी सागर खान, उसके साथी मुकेश साहू, सचिन (22) और दुकानदार नितिन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 440 किलो चोरी के काजू और वारदात में इस्तेमाल किया गया टेंपो बरामद किया है।

पूर्वी जिला डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि 5 अक्टूबर की रात न्यू कोंडली मेन मार्केट स्थित एक गोदाम से 600 किलो काजू चोरी हो गए थे। गोदाम मालिक की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

पुलिस को बिना नंबर प्लेट वाला एक टेंपो दिखाई दिया। फुटेज में टेंपो को घटनास्थल की ओर आते और तीन लोगों को वारदात को अंजाम देते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने जब टेंपो के रास्ते और सीसीटीवी फुटेज की जाँच की, तो पता चला कि आरोपियों ने घड़ोली डेयरी फार्म के पास टेंपो की नंबर प्लेट बदल दी थी। पुलिस को वहाँ से टेंपो का नंबर मिला।

जाँच में पता चला कि टेंपो घड़ोली गाँव के मुकेश साहू का था। पुलिस ने उसे गाँव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि चोरी की योजना गोदाम कर्मचारी सागर खान ने बनाई थी। सागर ने अपने साथी सचिन के साथ मिलकर काजू चुराए थे। यह भी पता चला कि सागर खान 400 किलो चोरी किए गए काजू अलीगढ़ स्थित अपने गाँव मुहरानी ले गया था। उसने बाकी 200 किलो काजू मंडावली के किराना दुकानदार नितिन गुप्ता को बेच दिए।

निगरानी के आधार पर पुलिस ने सागर खान को मयूर विहार फेज 1 से और सचिन को घड़ोली से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, पुलिस ने सागर के गाँव में छापा मारकर 390 किलो काजू बरामद किए। नितिन गुप्ता की दुकान से 50 किलो काजू बरामद किए गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244