search
 Forgot password?
 Register now
search

ADR रिपोर्ट में खुलासा: बिहार में NDA के मुकाबले महागठबंधन के विधायकों पर अधिक आपराधिक मामले

Chikheang 2025-10-14 10:06:55 views 1232
  

गंभीर आपराधिक मामले में एनडीए पर भारी महागठबंधन के विधायक। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफांर्स (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वाच ने बिहार विधानसभा के 243 में से 241 विधायकों के वित्तीय, आपराधिक, शैक्षणिक एवं अन्य विवरणों का विश्लेषण उनके शपथ पत्र के आधार पर किया है।

इसमें गंभीर आपराधिक मामले में एनडीए पर महागठबंधन के विधायक भारी हैं। पाला बदल के बाद एनडीए के 134 में से 55 तथा महागठबंधन के 102 में 61 विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं।

भाजपा के 83 में 41 (49 प्रतिशत), राजद के 72 में से 43 (60 प्रतिशत), जदयू के 47 में से 13 (28 प्रतिशत), कांग्रेस के 17 में से नौ (53 प्रतिशत), सीपीआइएमएल (एल) के 11 में से सात (64 प्रतिशत), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकूलर) के चार में से एक (25 प्रतिशत), सीपीआइ (एम) के दो में दो (100 प्रतिशत), एआइएमआइएम के एक में से एक (100 प्रतिशत) तथा दो निर्दलीय में से दो (100 प्रतिशत) विधायकों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा किए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

16 वर्तमान विधायकों ने स्वीकार किया है कि उनपर हत्या से संबंधित मामला है। 30 पर हत्या के प्रयास के ममाले हैं। वहीं, (49 प्रतिशत) ने माना है कि उनपर गंभीर आपराधिक तथा 158 (66 प्रतिशत) अपने ऊपर आपराधिक मामले घाेषित किए हैं।

आठ विधायकों ने महिलाओं पर अत्याचार से संंबंधित मामले की जानकारी दी है। मुजफ्फरपुर के औराई से विधायक राम सूरत कुमार और लखीसराय के सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव का शपथ पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया गया है।
करोड़पति विधायकों में राजद सभी पर भारी

भाजपा और राजद करोड़पति विधायकों के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 241 विधायकों में 194 (80 प्रतिशत) करोड़पति हैं। इन सभी की कुल संपत्ति 1121.61 करोड़ है।

पार्टीवार में भाजपा के 83 में से 72 (87 प्रतिशत), राजद के 72 में से 63 (88 प्रतिशत), जदयू के 47 में से 39 (83 प्रतिशत), कांग्रेस के 17 में से 13 (76 प्रतिशत) और दोनों निर्दलीय विधायक करोड़पति हैं।

सबसे अधिक संपत्ति के मामले में राजद से जदयू में आए अनंत सिंह की पत्नी मोकामा विधायक नीलम देवी सबसे आगे है। उन्होंने 80 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित कर रखी है।

दूसरे स्थान पर गया बेलागंज से उपचुनाव में जीतीं मनोरमा देवी हैं। इन्होंने 72 लाख से अधिक तथा भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने 43 करोड़ से अधिक की संपत्ति की घोषणा किए हैं।

कर्जदार में भी नीलम देवी पहले नंबर पर हैं, उनपर 29 करोड़ से अधिक की देनदारी है। दूसरे स्थान पर राजद के ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव तथा तीसरे स्थान पर भाजपा के चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह हैं।

दोनों पर क्रमश: 13 और आठ करोड़ से अधिक की देनदारी है। वर्ममान विधायकों की औसत संपत्ति 4.65 करोड़ रुपये है। भाजपा विधायकों की औसत संपत्ति 3.51 करोड़, राजद का 5.21 करोड़, जदयू का 7.08 करोड़, कांग्रेस का 5.57 करोड़, हम का 2.07 करोड़, सीपीआइएमएल का 43.52 लाख, सीपीआइ का 2.39 करोड़ सीपीआइ (एम) का 64.96 लाख, एमआइएमआइएम का 74.14 लाख तथा निर्दलीय का 3.01 करोड़ रुपये है। सबसे कम आय वाले राजद से अलौली विधायक रामवृक्ष सदा हैं, इनके पास सिर्फ 70 हजार रुपये हैं।
नौ विधायक साक्षर, 34 प्रतिशत 12वीं तक पढ़े

241 विधायकों में से 82 (34 प्रतिशत) की शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से 12वीं तक है। नौ ने अपनी शैक्षणिक योग्यता में खुद को साक्षर घोषित किया है। सबसे अधिक 149 (62 प्रतिशत) स्नातक या उससे अधिक की योग्यता रखते हैं।

एक ने डिप्लोमाधारी हैं। दो पांचवीं, पांच आठवीं, 22 दसवीं तथा 53 12वीं उत्तीर्ण हैं। स्नातकों की संख्या 72, प्रोफेशनल कोर्स में स्नातक 21, स्नातकोत्तर की 34 तथा 22 के पास पीएचडी की उपाधि है। पार्टीवार में पांच साक्षर भाजपा, तीन राजद व एक जदयू के विधायक हैं।
पार्टी बदलने वाले विधायकों की सूची

    क्रम संख्या नाम जिला विधानसभा क्षेत्र पिछला दल वर्तमान दल परिवर्तन
   
   
   1
   सिद्धार्थ सौरव
   पटना
   बिक्रम
   कांग्रेस
   भाजपा
   दल-बदल
   
   
   2
   मुरारी प्रसाद गौतम
   रोहतास
   चेनारी (अज)
   कांग्रेस
   भाजपा
   दल-बदल
   
   
   3
   संगीता कुमारी
   कैमूर
   मोहनियां (अज)
   राजद
   भाजपा
   दल-बदल
   
   
   4
   भरत बिंद
   कैमूर
   भभुआ
   राजद
   भाजपा
   दल-बदल
   
   
   5
   स्वर्णा सिंह
   दरभंगा
   गौराबौराम सीट
   वीआइपी
   भाजपा
   दल-बदल
   
   
   6
   मुरारी लाल यादव
   दरभंगा
   अलीनगर
   वीआइपी
   भाजपा
   दल-बदल
   
   
   7
   राजू कुमार सिंह
   मुजफ्फरपुर
   साहेबगंज
   वीआइपी
   भाजपा
   दल-बदल
   
   
   8
   मो. जमा खां
   कैमूर
   चैनपुर
   बीएसपी
   जदयू
   दल-बदल
   
   
   9
   राजकुमार सिंह
   बेगूसराय
   मटिहानी
   एलजेपी
   जदयू
   दल-बदल
   
   
   10
   प्रह्लाद यादव
   लखीसराय
   सूर्यगढ़ा
   राजद
   जदयू
   दल-बदल
   
   
   11
   नीलम देवी
   पटना
   मोकामा
   राजद
   जदयू
   दल-बदल
   
   
   12
   चेतन आनंद
   शिवहर
   शिवहर
   राजद
   जदयू
   दल-बदल
   
   
   13
   शाहनवाज
   अररिया
   जोकीहाट
   एआइएमआइएम
   राजद
   दल-बदल
   
   
   14
   मो. अंजार नईमी
   किशनगंज
   बहादुरगंज
   एआइएमआइएम
   राजद
   दल-बदल
   
   
   15
   मो. इजहार असफी
   किशनगंज
   कोचाधामन
   एआइएमआइएम
   राजद
   दल-बदल
   
   
   16
   सैयद रुकनुद्दीन अहमद
   पूर्णिया
   बैसी
   एमआइएमआइएम
   राजद
   दल-बदल
   
   
   17
   डा. संजीव कुमार
   खगड़िया
   परवत्ता
   जदयू
   राजद
   दल-बदल
   
   
   18
   बीमा भारती
   पूर्णिया
   रूपौली
   जदयू
   राजद
   दल-बदल
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com