search

एअर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आईओसीसी प्रमुख का इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

Chikheang 2025-10-14 11:36:29 views 1292
  

एअर इंडिया उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एअरलाइन के एकीकृत संचालन नियंत्रण केंद्र (आइओसीसी) के प्रमुख चूड़ा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस प्राइवेट एयरलाइन ने चूड़ा सिंह के जाने के बाद विक्रम दयाल को आईओसीसी का प्रमुख नियुक्त किया है। चूड़ा सिंह को अक्टूबर 2023 में आईओसीसी के लिए वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चूड़ा सिंह ने क्यों दिया इस्तीफा?

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आयरलैंड में अवसरों की तलाश में एयरलाइन छोड़ दी। इस मुद्दे पर एअर इंडिया की प्रतिक्रिया का इंतजार है। चूड़ा सिंह और दो अन्य अधिकारियों को इस साल जून में क्रू शेड्यूलिंग रोस्टरिंग में कथित खामियों के लिए नियामक कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों में बढ़ रहीं समस्याएं, पायलट संघ ने की जांच की मांग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244