search

चंडीगढ़ में काॅन्स्टेबल के बेटे ने हेड काॅन्स्टेबल की बाइक रुकवाई और कर दिया तेजधार हथियार से हमला

Chikheang 2025-10-14 18:07:35 views 1296
  

सेक्टर-26 स्थित टिंबर मार्केट के पास हुई घटना।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। एक कॉन्स्टेबल के बेटे ने यूटी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल हेड कॉन्स्टेबल अरुण कुमार को जीएमएसएच-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना रात को हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अरुण कुमार अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए सेक्टर-26 स्थित टिंबर मार्केट के पास पहुंचे। इसी दौरान काॅन्स्टेबल का बेटा ओमबीर उनकी बाइक के सामने आया और उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अरुण कुमार को गंभीर चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि हमलावर ने न केवल हमला किया, बल्कि उनकी सोने की चेन और नकदी भी लूट ली। अरुण कुमार ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244