search

दिल्ली में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, पीड़िता की हालत देख उड़े पुलिस के होश

Chikheang 2025-10-14 21:07:31 views 1292
  



पीटीआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ चार युवकों ने यौन उत्पीड़न किया। वहीं, इस घटना के विरोध में अन्य छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उधर, घटना की सूचना मिलने पर 13 अक्टूबर को पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि छात्रा के लापता होने की सूचना मिलने के बाद एक दिन बाद छात्रा घायल अवस्था में मिली। बताया कि छात्रा के कपड़े भी फटे हुए थे। वहीं, यूनिवर्सिटी ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

बताया गया कि पुलिस को कॉल छात्रा के किसी जानने वाले ने की थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244