search

Uttarakhand Weather: सावधान! अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम, बढ़ने वाली है सर्दी

Chikheang 2025-10-16 01:38:09 views 1267
  

पर्वतीय क्षेत्रों में अगले तीन दिन आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी से बढ़ेगी ठंड। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। खासकर रात को पाला गिरने से सुबह ठंडक महसूस की जा रही है। आज से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे ठंड बढ़ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा और दिनभर धूप खिली रही। दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की हवाएं भी चलीं। इसके साथ ही दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य से अधिक बना हुआ है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य या इससे अधिक है। हालांकि, रात को पाला गिरने लगा है, जिससे ठंडक बढ़ती जा रही है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244