search

फाजिल्का में दिनदहाड़े व्यक्ति को अगवा करने की कोशिश, 4 लोगों पर केस दर्ज

Chikheang 2025-10-17 04:06:56 views 1482
  



संवाद सहयोगी, अबोहर। थाना खुइयां सरवर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसको अगवा करने की कोशिश करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में बलदेव कुमार निवासी दीवानखेड़ा ने बताया कि वह अपनी दुकान पर मौजूद था तो उसके पास एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमें सोनू व दो अज्ञात लोग मौजूद थे, जिन्होंने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया व उसका मोबाइल भी छीन लिया, जब उसने शोर मचाया तो आरोपित उसे गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने आरोपित सोनू, पायल पत्नी सोनू निवासी मैट्रो कॉलोनी, अरशदीप व अरमानप्रीत निवासी रानीवाला थाना कबरवाला मलोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244