search

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आज होगी समीक्षा बैठक, शिक्षकों के प्रशिक्षण पर ध्यान

Chikheang 2025-10-17 05:06:27 views 1276
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के सभी बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने पर जोर है। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की मंडलीय समीक्षा बैठकें चल रहीं हैं।

अब अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने समग्र शिक्षा, बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा बैठक बुलाई है। यह बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक आयोजित होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक में सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) सहित मंडलीय और जिला स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी समय से अपने जिले के एनआइसी केंद्रों पर उपस्थित रहें और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़ें।

बैठक में राज्य के सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही निर्माण कार्य, सामुदायिक सहभागिता, गुणवत्ता सुधार, वित्तीय प्रबंधन, प्री-प्राइमरी शिक्षा, समेकित शिक्षा, बालिका शिक्षा, मिड डे मील, शैक्षणिक कैलेंडर, मिनी स्टेडियम निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

यह बैठक अपर मुख्य सचिव की पहली विस्तृत बैठक है, जिसमें जिला और मंडल स्तर के अधिकारियों को एक साथ जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद विभागीय कार्यों की गति और जवाबदेही दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244