search

केबिन क्रू की ड्यूटी और विश्राम का समय तय, डीजीसीए ने जारी किए नए नियम

Chikheang 2025-10-17 07:36:43 views 1295
  

केबिन क्रू की ड्यूटी और विश्राम का समय तय, डीजीसीए ने जारी किए नए नियम (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, मुंबई। विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने केबिन क्रू के लिए ड्यूटी और विश्राम अवधि के मानदंडों का मसौदा जारी किया है। इनके तहत अधिकतम उड़ान अवधि, लैंडिंग की सीमा और विश्राम समय निर्धारित किए गए हैं।

नियमों के अनुसार 11 घंटे की उड़ान ड्यूटी अवधि के लिए छह लैंडिंग की अनुमति दी गई है, जबकि 11.30 घंटे की उड़ान ड्यूटी के लिए लैंडिंग की अधिकतम सीमा पांच रखी गई है, वहीं 12 घंटे तक की ड्यूटी के लिए चार लैंडिंग की सीमा रखी गई है। 12.30 घंटे की ड्यूटी के लिए अधिकतम तीन लैंडिंग की अनुमति होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नौ घंटे की उड़ान और अधिकतम 14 घंटे की ड्यूटी अवधि के लिए अधिकतम दो लैंडिंग की जा सकेगी। 10 घंटे की उड़ान और अधिकतम 15 घंटे की ड्यूटी के लिए केवल एक बार लैंडिंग की अनुमति दी गई है।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी अवधि उस समय से शुरू होती है जब केबिन क्रू को रिपोर्ट करने के लिए कहा जाता है और यह उस वक्त समाप्त होती है जब वह सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाता है। किसी भी 24 घंटे के दौरान अधिकतम ड्यूटी अवधि, अधिकतम स्वीकार्य उड़ान ड्यूटी अवधि से एक घंटे से अधिक नहीं होगी।

मानदंडों में कहा गया है कि उड़ान से पहले क्रू मेंबर्स को कम से कम पिछली ड्यूटी अवधि के बराबर विश्राम दिया जाएगा। तीन टाइम जोन पार करने पर 12 घंटे, सात टाइम जोन तक पार करने पर 18 घंटे और सात से अधिक टाइम जोन पार करने पर 36 घंटे का विश्राम अनिवार्य होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244