search

Bihar Weather Update: बिहार का मौसम कर रहा कंफ्यूज, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास तो दिन में गर्मी का अहसास

Chikheang 2025-10-17 12:06:35 views 1317
  

राजधानी सहित 23 जिलों का चढ़ा तापमान



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पछुआ के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून देश से विदा हो गया है। ऐसे में प्रदेश का मौसम शुष्क होने के साथ पछुआ का असर बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान माैसम शुष्क होने के साथ दिन में तीखी धूप का प्रभाव बना रहा।  

गुरुवार को पटना सहित 23 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस एवं 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। जबकि, अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   पटना
   32.2
   22.4
   
   
   गयाजी
   31.2
   20.0
   
   
   भागलपुर
   32.3
   22.0
   
   
   मुजफ्फरपुर
   30.6
   22.5
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244