search

रायबरेली में दो दिन रहेगी बादलों की आहट, रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी

Chikheang 2025-10-18 00:37:32 views 1290
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। इस बार रबी सीजन में बारिश अच्छी होने से किसानों की धान की फसल ठीक है। किसानों को उम्मीद रही कि पैदावार बढ़ेगी, लेकिन फसल तैयार होने से कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। अब फिर से मौसम वैज्ञानिक ने मौसम में कुछ बदलाव के संकेत दिए हैं। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने और दिन में भी गर्मी का असर बढ़ने के आसार जताए हैं। वहीं किसान त्योहार के बीच तैयार हो चुकी धान की फसल समेटने पर जोर दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


जिले में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर धान का रकबा है। इस बार धान की फसल अच्छी है। बीते दिनों बारिश के साथ तेज हवा चलने से धान की फसल गिर गई थी। 600 किसानों ने तो कृषि विभाग में फसल बर्बाद होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच लगातार मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों ने फसल की कटाई तेज कर दी है। मौसम में बदलाव के बीच कई दिनों से रात में हल्की ठंडक का असर बढ़ा है।

घरों में लोगों को पंखे की रफ्तार भी कम करनी पड़ रही है। चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि दो दिनों तक हल्के बादल आएंगे। रात का तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। दिन में धूप कुछ कम होगी। हालांकि, मौसम शुष्क रहने और हल्की नमी आने के कारण दिन में गर्मी व उसम का असर कुछ बढ़ सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244