search

बेंगलुरु जा रहे युवक ने ट्रेन से लगाई छंलाग, बड़हिया रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा

Chikheang 2025-10-18 16:37:11 views 1301
  

बाघ एक्सप्रेस से कूद गया युवक। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, लखीसराय। मोकामा-किऊल रेलखंड पर बड़हिया रेलवे स्टेशन के समीप इंदुपुर में बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़़हिया लाया गया।

जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिलांतर्गत पिपरा थाना के पकड़ी निवासी गणेश राम के पुत्र वीरेंद्र कुमार (29) के रूप में हुई है। वीरेंद्र कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वह बेंगलुरु में मजदूरी करता था। वहां से अपने सथियों के साथ अप बाघ एक्सप्रेस से हावड़ा में सवार हुआ था। वह अपने घर जा रहा था। इंदुपुर के समीप अपने साथी को बाथरूम जाने की बात कहकर बाथरूम जाने लगा तथा गेट के समीप वह ट्रेन से कूद गया।

उसके साथी बड़हिया में उतरकर घटना स्थल जाकर उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244