search

11000 दियों से जगमगायेगी उत्तर की द्वारिका पांचवा धाम, दीपावली पर होगी खास पूजा

Chikheang 2025-10-18 23:38:07 views 1301
  

सेम नागराजा मंदिर में 11000 दिए जलाकर इस बार दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। जागरण



संवाद सूत्र, लंबगांव। सेम-मुखेम नागराजा मंदिर समिति की ओर से शनिवार को एक आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी सदस्यों की ओर से निर्णय लिया कि इस बार दीपावली पर उत्तर की द्वारिका पांचवा धाम श्री सेम नागराजा मंदिर में 11000 दिए जलाए जाएंगें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदीप मटियाल ने कहा कि इस बार चारों धामों में दीपावली का पवन पर्व बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है। ठीक उसी प्रकार से उत्तर की द्वारिका पांचवें धाम के नाम से प्रसिद्ध श्री सेम नागराजा मंदिर में 11000 दिए जलाकर इस बार दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

साथ ही त्रिवार्षिक मेले के शुभ आगमन पर मंदिर में रंग-रोगन का कार्य प्रदीप मटियाल व ऋषि राम उनियाल के सहयोग से किया जाएगा। बैठक में ऋषि राम उनियाल, प्रदीप मटियाल, रावल जितेंद्र प्रसाद सेमवाल, नवीन सेमवाल, विनोद बिष्ट, जगत सिंह, उमेद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244