search

30.92 करोड़ की सौगात से रामपुर की दो सड़कें होंगी चौड़ी, ग्रामीण कनेक्टिविटी बेहतर और लोकल बिजनेस को नई स्पीड मिलेगी

Chikheang 2025-10-19 16:37:15 views 1294
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने मुरादाबाद मंडल के जनपद रामपुर की दो महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्यों को हरी झंडी दे दी है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को इन परियोजनाओं के लिए कुल 30.92 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3.02 करोड़ रुपये की प्रारंभिक धनराशि जारी की गई है। निविदा की प्रक्रिया होने के बाद इन दोनों मार्गों पर काम शुरू होगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
धनेली-भोपतपुर मार्ग व बिलासपुर शहरी सड़क को मिलेगा नया रूप

  

लोक निर्माण अनुभाग-एक लखनऊ से अनु सचिव अभिषेक गंगवार द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक, दोनों परियोजनाओं की धनराशि राज्य सड़क निधि से स्वीकृत की गई है। शासन ने साथ ही सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी परियोजना का कार्य तकनीकी स्वीकृति से पहले शुरू नहीं होगा। पहली परियोजना बिलासपुर शहरी भाग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से जुड़ी है। यह सड़क लगभग 5.00 किलोमीटर लंबी है, जिसकी कुल लागत 12.27 करोड़ तय की गई है। चालू वर्ष के लिए 1.20 करोड़ की प्रारंभिक स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना को प्रांतीय खंड, रामपुर द्वारा पूरा किया जाएगा।

  
राज्य सड़क निधि से रामपुर की इन दोनों सड़कों को मिली है स्वीकृत

  

दूसरी परियोजना राजमार्ग-24 धनेली पूर्वी से भोपतपुर होते हुए पटिया तक मार्ग (चैनेज 10.300 से 19.600 किमी) की है। लगभग 9.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 18.64 करोड़ खर्च होंगे। चालू वर्ष में इसके लिए 1.82 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य की जिम्मेदारी निर्माण खंड, रामपुर को दी गई है। शासनादेश में कहा गया है कि परियोजनाओं की जिम्मेदारी प्रमुख अभियंता (विकास) की होगी। साथ ही जीएसटी, लेबर सेस (एक प्रतिशत) और मूल्य ह्रास निधि का भुगतान नियमानुसार किया जाएगा।

लोनिवि के मुख्य अभियंता कमला शंकर ने बताया कि निर्माण से पहले सभी पर्यावरणीय और वैधानिक स्वीकृतियां अनिवार्य हैं। स्वीकृत धनराशि का उपयोग 31 मार्च 2026 तक कर लिया जाए और 30 अप्रैल 2026 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को भेजा जाए। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रामपुर शहर में यातायात दबाव कम होगा।

ग्रामीण कनेक्टिविटी बेहतर होगी, और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी। बिलासपुर शहरी मार्ग नगर के भीतर जाम से राहत देगा, जबकि धनेली–भोपतपुर–पटिया मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य राजमार्ग से जोड़कर विकास की राह खोलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244