search

फ्रांस के म्यूजियम से 4 मिनट में नेपोलियन के 9 कीमती गहने चोरी, आखिर नदी से कैसे बनाया अंदर आने का रास्ता?

cy520520 2025-10-20 01:07:36 views 1288
  

लूवर संग्रहालय में सनसनीखेज चोरी चोरों ने उड़ाए बेशकीमती आभूषण (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस के ऐतिहासिक म्यूजियम लूवर को चोरों ने निशाना बनाया है। उन्होंने यहां से नौ आभूषण चोरी कर लिए। यह वही म्यूजियम हैं, जहां से मोनालिसा की पेंटिग चोरी हुई थी। म्यूजियम को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गृह मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय समय सुबह 9.30 बजे के करीब वारदात को अंजाम दिया गया। उस समय म्यूजियम आम लोगों के लिए खुल गया था। चोरों ने सिर्फ चार मिनट में वारदात को अंजाम दिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। म्यूजियम के बाहर एक आभूषण मिला है, जो शायद भागते समय गिर गया।
म्यूजियम में कैसे घुसे चोर?

अखबार ले पेरिसियन के अनुसार, माना जा रहा है कि यह नेपोलियन तृतीय की पत्नी महारानी यूजनी का मुकुट है। वह आभूषण टूटा हुआ था। एपी के अनुसार, चोरों ने सीन नदी वाले हिस्से से म्यूजियम में प्रवेश किया, जहां निर्माण कार्य चल रहा है।

उन्होंने अपोलो गैलरी के कमरे तक पहुंचने के लिए एक मालवाहक लिफ्ट का इस्तेमाल किया। खिड़कियां तोड़ने के बाद उन्होंने नेपोलियन युग के आभूषण संग्रह से नौ आभूषण चुराए। लूवर में चोरी और डकैती के प्रयासों का लंबा इतिहास रहा है। यहां प्राचीन वस्तुओं, मूर्तिकला और चित्रकला से जुड़ी 33,000 से अधिक कृतियां हैं।
1911 में पूर्व कर्मचारी ने चुराई थी मोनालिसा की पेंटिंग

चोरी की सबसे मशहूर घटना 1911 की है, जब मोनालिसा की पेंटिंग चुरा ली गई थी। इसे विन्सेन्जो पेरुग्गिया नाम के पूर्व कर्मचारी ने चुराई थी। वह संग्रहालय के अंदर छिप गया और पें¨टग को कोट के नीचे छिपाकर बाहर निकल गया। दो साल बाद फ्लोरेंस में इसे बरामद किया गया।
1983 में पुनर्जागरण काल के दो कवच चोरी हुए

1983 में लूवर से पुनर्जागरण काल के दो कवच चोरी हो गए थे और लगभग चार दशक बाद बरामद किए गए। संग्रहालय के संग्रह में नेपोलियन काल की लूटपाट की विरासत भी मौजूद है।
1971 में कोर्टबेट की द वेव की चोरी

1971 में गुस्ताव कोर्टबेट की पेंटिंग द वेव चोरी हो गई थी। यह पेशेवर चोरों द्वारा की गई थी और पें¨टग आज तक बरामद नहीं हुई है। इसका गायब होना एक रहस्य बना हुआ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725