search

बठिंडा में हत्या के प्रयास का आरोपित हिरासत से फरार, पुलिस ने चंद घंटों में फिर पकड़ा

Chikheang 2025-10-20 17:06:34 views 1259
  

हत्या के प्रयास का आरोपित हिरासत से फरार, कुछ घंटे बाद गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिले के तलवंडी साबो में देर रात एक आरोपित पुलिस हिरासत से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आरोपित को फिर से पकड़ लिया। आरोपित की पहचान तलवंडी साबो निवासी युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने बीते दिनों तलवंडी साबो में कपड़े खरीदने आए हरियाणा के एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसमें पुलिस ने आरोपित युद्धवीर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन वह थाने से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। तलवंडी साबो के डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अब आरोपित को फिर से पकड़ लिया है और कथित आरोपित के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का एक और मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244