search

त्योहार मनाकर लौट रहे लोगों के लिए खुशखबरी! सुक्खू सरकार ने अतिरिक्त बसें चलाने का किया एलान

deltin33 2025-10-22 06:05:51 views 1302
  

त्योहार मनाकर लौट रहे लोगों के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम त्योहार मनाकर वापस कार्य स्थलों को लौटने वाले लोगों के लिए आज से अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाएगा। एचआरटीसी बुकिंग अधिक होने पर अतिरिक्त बस सेवा मुहैया करवाएगा। इसके लिए निगम प्रबंधन द्वारा अधिकारियों को निर्देश जारी किये गए है। शिमला सहित राज्य के अन्य जिलों से दिल्ली, चड़ीगढ़ सहित बद्दी के लिए ऑनलाइन बुकिंग पर बसें पैक होते ही अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाई जाए। ताकि पर्व मनाकर वापस लौटने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उल्लेखनीय है कि एचआरटीसी द्वारा लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाई गई थी। निगम प्रबंधन द्वारा तीन दिनों के दौरान 250 से अधिक बसों का संचालन किया गया था। निगम द्वारा 18, 19 और 20 अक्टूबर को अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था। इसके अलावा भी निगम द्वारा मांग आधार पर अधिक बसें उपलब्ध करवाई गई थी। अब त्योहार मनाकर लोग वापस कार्य क्षेत्र को लौटने लगे है। हालांकि दिवाली के अगले रोज बस अड्डों में यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं रही। मगर बुधवार से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी आने की संभावना जताई जा रही है।

निगम प्रबंधन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से वापस लौटने वाले लोगों के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। निगम प्रबंधन द्वारा बुकिंग पर नजर रखी जा रही है। जहां से बसों की अधिक आ रही है, वहां पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। ताकि प्रदेश से वापिस कार्य क्षेत्र तक लौटने के लिए लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
एचआरटीसी की दिवाली पर हुई अच्छी कमाई

एचआरटीसी की दिवाली पर अच्छी कमाई हुई है। एचआरटीसी द्वारा दिवाली पर 250 से अधिक अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था। यह सभी बसें बाहरी राज्यों से पैक होकर हिमाचल आई है। ऐसे में एचआरटीसी की दिवाली के पर्व पर अच्छी कमाई हुई है। वहीं त्योहारों के बाद वापिस लौटने के लिए भी लोग काफी सं या में आनलाइन बुकिंग करवा रहे है।
आज से पटरी पर लौटेगें व्यवस्था

एचआरटीसी द्वारा दीवाली के रोज शाम के समय से बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। मंगलवार को भी सुबह 8 बजे तक निगम की बसें नहीं चली। जिससे कई रूटों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय लोकल सहित लॉग रूटों पर एचआरटीसी की कम ही बसें दिखी। मगर बुधवार से निगम के सभी रूटों पर निर्धारित अवधि पर बसें दौड़ती नजर आएगी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131