search

बरेली में कैसी है छठ पूजा की तैयारी? 25 को नहाय-खाय से व्रत शुरू, 28 को अर्घ्य

Chikheang 2025-10-22 16:37:02 views 1334
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, बरेली। दीपावली के बाद एक ओर जहां गोवर्धन पूजा और भैया दूज की तैयारी चल रही है, वहीं छठ पूजा पर्व की भी तैयारी शुरू हो गई है। 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरूआत होगी और 28 अक्टूबर को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण किया जाएगा। गोवर्धन पूजा के बाद घाट तैयार होने लगेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
27 को अस्ताचलगामी व 28 को उदयगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

  

बिहार और पूर्वांचल का यह पर्व अब शहर में भी प्रमुखता से मनाया जाने लगा है। इज्जतनगर में रेलवे कॉलोनी में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार के परिवार विधि−विधान से पर्व मनाने लगे हैं। यहां भोजपुरी कॉलोनी ही बस गई है। शिव पार्वती मंदिर परिसर में विहंगम आयोजन होता है।

  

  • 25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय व्रत की शुरूआत हो जाएगी।
  • 26 अक्टूबर को खरना होगा।
  • रात्रि में प्रसाद ग्रहण करने के साथ 36 घंटे का निर्जल व्रत आरंभ हो जाएगा।
  • पारंपरिक ठेकुआ, गन्ना, फल आदि सामग्री संकलित कर 27 की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
  • 28 अक्टूबर को सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण किया जाएगा।


  

भोजपुरिया कॉलोनी में मंदिर के महंत विजय महाराज, एसके पांडेय, अशोक सिंह, ओम सिंह, दयानंद ओझा ने घाट पर व्यवस्था बनाने की कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। बरहा रेलवे क्रासिंग घाट पर छठ पूजा में हजारों की भीड़ जुटती है। भोजपुरिया समाज के एसके पांडेय ने बताया कि हर साल घाट पर व्यवस्था अच्छी हो रही हैं।

छठ पूजा से संबंधित सामग्री और वस्त्र भी उपलब्ध हैं। अगर किसी व्रती परिवार को कोई परेशानी हो रही है तो उनसे संपर्क करें, समस्या का निदान कराया जाएगा। इसके अलावा रामगंगा घाट पर भी व्रती परिवार पहुंचकर सूर्य देव की पूजा-अर्चना करते हैं। गोबर्धन पूजा के बाद छठ पूजा का माहौल दिखाई पड़ने लगा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244