search

रास्‍ते पर पटाखा चला रहे युवकों पर नाराज हुआ आदमी, छत पर चढ़कर फेंका तेजाब; एक झुलसा

Chikheang 2025-10-23 01:07:37 views 1302
  

तेजाब फेंकने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रतीकात्‍मक



संवाद सूत्र, जागरण सुल्तानपुर। भिक्कमपुर गांव में घर के बाहर रास्ते में पटाखे चलाने से नाराज एक व्यक्ति ने एक युवक के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तेजाब फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार रात्रि दीपावली के दौरान भिक्कमपुर गांव निवासी सौरव गांव में पंकज कुमार, दीपक कुमार , राहुल, विशाल कुमार आदि के साथ मिलकर घर के बाहर रास्ते में पटाखे चला रहा था। इस दौरान पास स्थित निवासी गोवर्धन पटाखे चलाने से नाराज हो गया। उसने अपने घर की छत पर चढ़कर पटाखे चलाने वाले युवकों के ऊपर तेजाब फेंक दिया तेजाब पटाखे चला रहे सौरभ के ऊपर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्होंने तेजाब फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना भिक्कमपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेजाब फेंकने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तेजाब फेंकने का मामला संज्ञान में है। तेजाब फेंकने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244