search

चाईबासा में खनन कंपनियों के वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल, 27 अक्टूबर को मंत्री आवास का करेंगे घेराव

cy520520 2025-10-23 17:07:14 views 1297
  

भारी वाहनों से हादसों पर लगाम की मांग को लेकर 27 को परिवहन मंत्री आवास घेराव का ऐलान। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, चाईबासा। खनन कंपनियों के भारी मालवाहक वाहनों के कारण लगातार हो रहे सड़क हादसों से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

गुरुवार को बादुड़ी गांव में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 27 अक्टूबर को झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के आवास का घेराव करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में तय किया गया कि यह धरना पैदल यात्रा के रूप में आयोजित होगा और जब तक ग्रामीणों की मांगें पूरी नहीं की जातीं, दिन-रात धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि प्रत्येक घर से कम से कम एक व्यक्ति इस आंदोलन में भाग लेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साथ ही भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की गई। ग्रामीणों का कहना है कि रुंगटा कंपनी के भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन से सड़कों पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

  

आए दिन लोगों की जान जा रही है और प्रशासन मौन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

पिछले एक माह में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में सड़क हादसों में कम-से-कम सात लोगों की मौत और 11 घायल हुए हैं। पश्चिमी सिंहभूम के हाटगामरिया थाना क्षेत्र में ट्रक और वैन की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि दस लोग घायल हुए थे।

वहीं, सरायकेला जिले में बीते दिनों अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि भारी वाहनों के संचालन पर नियंत्रण लगाया जाए, दुर्घटनाग्रस्त सड़कों पर चेतावनी संकेत और बैरिकेडिंग की व्यवस्था हो तथा दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल राहत और चिकित्सा सुविधा दी जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यह आंदोलन अब उनकी मजबूरी है, क्योंकि प्रशासन और कंपनी दोनों ही लोगों की सुरक्षा को लेकर संवेदनहीन बने हुए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725