search

सिंगापुर में दीवाली पर भारतीय मूल के व्यक्ति ने की आतिशबाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-24 03:36:57 views 1296
  

सिंगापुर में दीवाली के जश्न के दौरान आतिशबाजी करने के आरोप (फाइल फोटो)



पीटीआई, सिंगापुर। सिंगापुर में दीवाली के जश्न के दौरान आतिशबाजी करने के आरोप में गुरुवार को 39 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सिंगापुर में 1972 से पटाखे जलाने पर प्रतिबंध है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, दिलीप कुमार निर्मल कुमार ने पिछले हफ्ते कार्लिस्ले रोड के खुले मैदान में कथित तौर पर आतिशबाजी जलाई, जो बंदूक, विस्फोटक और हथियार नियंत्रण अधिनियम 2021 के तहत अपराध है।

आतिशबाजी का एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन पोस्ट होने के बाद यह मामला संज्ञान में आया। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उस समय पुष्टि की थी कि रिपोर्ट दर्ज कर ली और जांच चल रही है।

दिलीप, जो गुरुवार को वीडियो लिंक के माध्यम से अदालत में पेश हुए थे - हिरासत में लिए गए लोगों के लिए यह एक प्रक्रिया है - 20 नवंबर को अदालत में फिर से पेश होंगे।

प्रतिबंधित विस्फोटक के अनधिकृत उपयोग के लिए पांच वर्ष तक की जेल की सजा और 100,000 सिंगापुर डॉलर (77,000 अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना हो सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244