search

दिवाली पर 1.20 लाख पात्रों को नहीं मिलेगा राशन, यूपी के इस जिले में राशन कार्ड से नाम काटने की नौबत!

Chikheang 2025-10-28 18:32:36 views 1251
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, कासगंज। एक लाख से अधिक लाभार्थियों को अक्टूबर में राशन नहीं मिलेगा। इन्होंने कई बार कहने के बाद भी कार्ड का आधार से लिंक नहीं कराया है। एक माह और बचा है, इस बार भी केवाइसी नहीं कराई तो पात्रता सूची से नाम ही काट दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
जिले में 248402 राशन कार्ड, 1087403 है पात्रों की संख्या


जिले में 248402 राशन कार्ड धारक है। इनमें 1087403 लोग राशन लेते है। जिला आपूर्ति विभाग इन सभी को निश्शुल्क राशन उपलब्ध करा रहा है। सरकार ने कार्ड धारकों के लिए ग्राहकों को जानें (केवाईसी) अनिवार्य कर दी है। इसके लिए पिछले दो वषोंं से सरकार कार्ड धारकों को समय दे रही है। इसके बाद भी करीब 1.20 लाख राशन लेने वाले सदस्य हैं जिन्होंने अभी भी केवाईसी नहीं कराई है। अब सरकार ने ऐसे लोगोंं को तीन माह का समय केवाइसी करने के लिए दिया है। इसमें से दो माह गुजर चुके हैं। लेकिन करीब 1.20 राशन लेने वालों ने केवाइसी नहीं कराई है। इसका खामिया अक्टूबर में भी इन लोगों को भुगतना पड़ेगा।

  
केवाईसी नहीं कराना बना वजह, इस माह नहीं कराया तो कटेगा नाम

  

केवाईसी नहीं कराने के कारण इनको इस बार भी राशन नहीं मिलेगा। इस माह भी अगर इन लोगों ने केवाईसी नहीं कराई तो इन सभी को अपात्र मान कर राशन कार्ड से ही नाम काट दिया जाएगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि राशन लेने वाले हर व्यक्ति को केवाईसी करानी है। पिछले दाे वर्षों से लगातार कार्ड धारकों को केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी कई पात्रों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है। पिछले माह भी इन लोगाें का राशन रोका गया था। इस माह भी इनको राशन नहीं मिलेगा। अब अगर केवाईसी नहीं कराई तो इनका नाम ही पात्र सूची से हटा दिया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244