search

Bihar News: दीपावली में मूर्ति पूजा के लिए पंडाल लगाने वालों के लिए जरूरी खबर, अब लेना होगा लाइसेंस

Chikheang 2025-10-28 18:55:35 views 1240
  

दीपावली और छठ पूजा: पंडालों के लिए लाइसेंस अनिवार्य



संवाद सूत्र, इस्लामपुर (नालंदा)। इस्लामपुर थाना परिसर में गुरुवार को दीपावली और छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से पर्वों से संबंधित समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थानाध्यक्ष ने बताया कि दीपावाली के दौरान प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले पंडालों को भी अलग से अनुमति लेनी होगी, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पटाखा दुकानदारों को मानकों के अनुसार दुकान लगाने की आवश्यकता होगी। इसके लिए नगर परिषद कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है। छठ महापर्व के संदर्भ में, उन्होंने बताया कि इस्लामपुर के बुढ़ानगर स्थित सूर्यपोखर, कोबिल, आत्मा, वेश्वक और संडा में बड़ी भीड़ जुटती है। सभी घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

विशेष रूप से सूर्यपोखर पर भारी भीड़ को देखते हुए वाहनों के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि व्रतधारियों और अन्य लोगों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर्व में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में अवर निरीक्षक रामानुज सिंह, काजल कुमारी, पूजा कुमारी, कृष्णा कुमार, पूर्व जिप सदस्य निवास शर्मा, शिवदानी पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244