search

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गुलाबी ठंड की दस्तक, दिवाली में बढ़ेगी ठिठुरन

cy520520 2025-10-28 19:03:13 views 1263
  

झारखंड में गुलाबी ठंड की दस्तक



जागरण संवाददाता, रांची।  झारखंड में मानसून के विदा होते ही ठंड ने दस्तक दे दी है। अब मौसम ने ठंडी करवट लेनी शुरू कर दी है और लोगों को सुबह-शाम हल्की सिहरन महसूस होने लगी है। खासतौर पर लातेहार जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 15.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो अब तक का सीजन का सबसे कम तापमान है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और भी तेज हो सकती है, जिससे दिवाली के समय तक पूरे राज्य में गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को होगा। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।  

खासकर रांची, मेदिनीनगर, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर और गुमला जैसे जिलों में सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं का प्रभाव साफ महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इन जिलों में न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। वहीं दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है।
उत्तर-पश्चिमी की ओर से शुष्क हवाएं झारखंड में कर रही प्रवेश

मौसम विभाग रांची के प्रभारी डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं झारखंड की ओर बढ़ रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अभी यह सिलसिला कुछ दिन और जारी रहेगा।  

दिवाली तक प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और गिरावट संभव है। वहीं उन्होंने बताया कि इस तरह की ठंड किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है, खासकर रबी फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को।  

तापमान में गिरावट से गेहूं और चना जैसी फसलों की बुवाई का समय करीब आता जा रहा है। हालांकि, अचानक तापमान गिरने से कुछ जगहों पर सब्जियों की खेती पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। दूसरी ओर, आम लोगों ने भी अब गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।
गर्म कपड़े, जैकेट और स्वेटर पहनने लगे लोग

सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग अब जैकेट और स्वेटर पहनने लगे हैं। बाजारों में भी ऊनी कपड़ों की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले हफ्तों में और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।  

ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। दिवाली के करीब आते-आते झारखंड में ठंड का असर और बढ़ सकता है, जिससे त्योहार के मौसम में गुलाबी ठंड का आनंद दोगुना हो सकता है।
क्या है अगले पांच के मौसम का हाल जानें

मौसम विभाग रांची के अनुसार अगले पांच दिनों तक रांची में मौसम शुष्क रहेगा। हवाओं की गति सामान्य रहेगी। सुबह के समय कोहरा धुंध और बाद में मौसम साफ रहेगा। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर साहेबगंज में ठंड को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगाा, पालामू में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बोकारो, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में ग्रिन अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सराईकेला व सिमडेगा में ब्लू अलर्ट जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725