search

विदेश भेजने का सपना दिखाकर युवक से ठगे 9 लाख रुपये, मोगा में दंपति पर केस दर्ज

cy520520 2025-10-29 19:37:43 views 1281
  

मोगा में एक दंपति पर विदेश भेजने का झांसा देकर एक युवक से 9 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है (फोटो: जागरण)



संवाद सहयोगी, मोगा। जिले के गांव खुखराना निवासी एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 8,98,650 रुपये की ठगी करने के मामले में थाना सिटी वन पुलिस की ओर से फ्रैंड्स कालोनी निवासी एक दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना सिटी वन के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने कहा कि गगनदीप सिंह निवासी गांव खुखराना 06-10-2025 को एसएसपी को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसने विदेश जाना था।

उसकी बातचीत शिफू गोयल , उसकी पत्नी रीना गोयल निवासी फ्रैंड्स कालोनी मोगा के साथ हुई। जिन्होंने साजबाज होकर उसको विदेश भेजने का झांसा देकर 70 हजार रुपये नकदी ले लिए तथा उसके खाते में चैकों द्वारा पैसे निकलवाकर कुल 8,97,60 रुपये की ठगी 2024 में मारी गई।

जब वह दंपत्ति से बातचीत करता है तो वह उससे टालमटोल करते रहते हैं तथा न ही उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए गए। जिस पर उसने अपने साथ ठगी होते देख इस मामले की शिकायत जिला पुलिस प्रमुख मोगा को सौंपी।

एस.एस.पी. द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच के उपरांत गगनदीप सिंह की शिकायत सही पाए जाने व तथ्यों का अवलोकन करने उपरांत अपनी रिपोर्ट जिला पुलिस प्रमुख को सौंप दी। एस.एस.पी. के आदेशों पर थाना सिटी मोगा में दंपत्ति शिफू गोयल व रीना गोयल निवासी फ्रैंड्स कालोनी मोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725