search

Bihar Assembly Elections: चिराग पासवान को सता रही राजनीतिक हत्‍या की आशंका, बताया कारण

cy520520 2025-10-29 22:37:11 views 1297
  

भोजपुर के चरपोखरी में चुनावी सभा को संबोध‍ित करने पहुंचे चिराग पासवान। जागरण  



संवाद सूत्र, चरपोखरी (भोजपुर)। लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के चरपोखरी खेल मैदान में महेश पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा की। उन्‍होंने जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर एनडीए प्रत्‍याशी के लिए वोट की अपील की। कहा कि मुख्यधारा से जुड़ा हुआ विधायक ही बड़ी परियोजनाएं लेकर आएगा। दूसरे को चुनेंगे तो पांच साल पछताएंगे। इस दौरान उन्‍होंने अपनी राजनीतिक हत्‍या की साजिश का आरोप भी लगाया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
केंद्र के साथ राज्‍य में रहेगी सरकार तो होगा भरपूर विकास

अपने संबोधन में चिराग ने वोट मांगने के साथ अपनी राजनीतिक चुनौतियों को भी खुलकर जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केंद्र में है और अगर बिहार में भी हमारी सरकार रहेगी तो दोनों सरकार मिलकर बिहार को उन्नति की ओर ले जाएंगी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया और दावा किया कि अगर महेश पासवान विधानसभा पहुंचते हैं तो अगिआंव क्षेत्र का सर्वाधिक विकास होगा।  लोगों के समर्थन से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। दूसरी ओर केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है।इससे एक सोच की सरकार बनेगी जो बिहार के विकास को रफ्तार देगी। वही उन्होंने सभा मे एक भावुक और सीधा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि बड़ी-बड़ी ताकतें चिराग पासवान को खत्म करने और राजनीतिक हत्या करने में लगी हैं। लोग चाहते हैं कि चिराग पासवान समाप्त हो जाए, ताकि \“बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की कोई बात न करे। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि चिराग शेर का बेटा है। जब तक बिहार को विकसित नहीं बना दूंगा, तब तक शांत नहीं बैठूंगा। जनसभा की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान तथा संचालन मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की और बीजेपी नेता अमरेंद्र सकरवार ने किया। इस मौके पर यूपी चंदौली के विधायक सूर्यमुनि तिवारी,लोजपा नेता विजय सिंह आदि भी थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725