search

HPCL ने भी रोकी रूसी तेल की खरीद; मुकेश अंबानी, IOCL के बाद उठाया ये बड़ा कदम

cy520520 2025-10-30 02:07:17 views 1252
  



नई दिल्ली। मित्तल समूह और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के संयुक्त उद्यम एचएमईएल ने बुधवार को कहा कि उसने हालिया प्रतिबंधों के मद्देनजर रूस से कच्चे तेल की खरीद रोकने का फैसला किया है।

एचएमईएल पहली भारतीय कंपनी है, जिसने रूस के बड़े तेल उत्पादकों पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद आधिकारिक रूप से कहा कि वह रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगी। एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एचएमईएल) ने हा कि उसने अब तक रूस से तेल की खरीद आपूर्ति के आधार पर की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसका अर्थ है कि आपूर्तिकर्ता ने जल परिवहन की व्यवस्था की थी। ऐसी आपूर्ति के लिए भारतीय बंदरगाहों पर आने वाले सभी जहाज बिना किसी अनुमति के थे। कंपनी ने आगे कहा, \“अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन द्वारा रूस से कच्चे तेल के आयात पर नए प्रतिबंधों की घोषणा के बाद, एचएमईएल ने रूस से कच्चे तेल की आगे की खरीद को रोकने का फैसला किया है।\“

यह भी पढ़ें: \“हम भी नहीं खरीदेंगे रूसी तेल\“, 4128% मुनाफे के बाद इंडियन ऑयल का बड़ा बयान; अंबानी के बाद IOC क्या बोली?

पंजाब के बठिंडा में एक तेल रिफाइनरी का स्वामित्व और संचालन करने वाली इस कंपनी ने कहा कि उसने हमेशा सरकारी नीतियों और नियमों का पूरी तरह पालन किया है। एचएमईएल की व्यावसायिक गतिविधियां भारत सरकार और उसकी ऊर्जा सुरक्षा नीति के अनुरूप हैं।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन भी नहीं खरीदेगा रूसी तेज

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने सोमवार को कहा कि वह सभी लागू अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का पालन करेगी। अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच IOC के कुल कच्चे तेल आयात में 21% हिस्सा रूसी तेल का था। लेकिन अमेरिकी पाबंदियों के बाद स्थिति बदल रही है। IOC की सहायक कंपनी चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) ने इस महीने अपने रूसी तेल आयात को आधा कर दिया है।

अमेरिका ने 22 अक्टूबर को रूस की तेल कंपनियों रॉसनेफ्ट (Rosneft) और लुकॉइल (Lukoil) पर प्रतिबंध लगाए, जिसके अगले दिन यूरोपीय संघ ने भी दोनों कंपनियों के साथ लेनदेन पर पूरी तरह रोक लगा दी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725