search

हिट एंड रन मामले में आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, कार बरामद

Chikheang 2025-10-30 05:35:50 views 1282
  

दिल्ली पुलिस ने हिट एंड रन मामले में फरार ड्राइवर कुशल पाल तोमर को गिरफ्तार किया है।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिला के आईपी एस्टेट थाने की पुलिस टीम ने एक हिट-एंड-रन मामले को सुलझाते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। दरियागंज निवासी कुशल पाल तोमर नामक आरोपी ने तेज गति से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मारी और फरार हो गया। एलएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उपायुक्त निधिन वाल्सन के अनुसार, 25 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:30 बजे आईपी एस्टेट पुलिस टीम को एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुँचने पर पता चला कि एक महिला को एलएन अस्पताल ले जाया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान, टीम ने कार का पता लगाने के लिए यमुना पुल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लगभग 40-50 वाहनों की पहचान की, उनके मालिकों से संपर्क किया और उनकी जांच की। पूछताछ के दौरान, एक चालक ने खुलासा किया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन एक सफेद रंग की हुंडई i20 थी, जो घटना के बाद सचिवालय भवन की ओर गई थी।

सचिवालय गेट के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से कार के नंबर की पुष्टि की गई और कार उसके मालिक तक पहुँच गई। 27 अक्टूबर को टीम ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। कुशल पाल ने पूछताछ में बताया कि दुर्घटना के समय वह घर जा रहा था। जैसे ही उसने महिला को टक्कर मारी, वह डर गया और मौके से भाग गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244