search

शुगर मिल्स एसोसिएशन ने मूल्यवृद्धि को बताया सार्थक कदम, उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष संघ ने भी किया स्वागत

LHC0088 2025-10-30 07:06:31 views 1282
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गन्ना मूल्य वृद्धि के निर्णय का यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन (यूपीएसएमए) ने सार्थक कदम बताया है। वहीं उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष संघ ने भी फैसले का स्वागत किया है।

शुगर मिल्स एसोसिएशन के महासचिव दीपक गुप्तारा ने निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उद्योग गन्ना किसान भाइयों का समर्थन करने के लिए कटिबद्ध है और यह मुख्यमंत्री जी की किसानों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से 3100 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य में संशोधन न होने, लेवी की अधिक मात्रा, लेवी शीरे से कम प्राप्ति तथा पिछले तीन वर्षों से इथेनाल की कीमतों में कोई वृद्धि न होने आदि के कारण उद्योग राजस्व संकट का सामना कर रहा है।

एसोसिएशन किसानों की समृद्धि, सतत उद्योग संचालन और भारत के चीनी क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी स्थान को बनाए रखने व राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराता है।

वहीं, गन्ना समिति अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 46 लाख गन्ना किसानों को महाछठ पर्व पर शानदार सौगात दी है। इस दूरदर्शी निर्णय से लाखों गन्ना किसानों व उनके करोड़ों परिवारों को बड़ी राहत और आर्थिक बल मिला है। इससे गन्ना उद्योग को भी नई ऊर्जा और स्थिरता प्रदान करेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126