search

खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान; पढ़ें पूरी डिटेल

Chikheang 2025-10-30 09:06:06 views 1279
  

खाटू श्याम मेले के लिए चलेगी विशेष ट्रेनें



जागरण संवाददाता, रोहतक। देव उठनी एकादशी पर खाटू श्याम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए उत्तरी रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें रोहतक स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिल सके। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09711/09712 कैथल–फुलेरा–कैथल अनारक्षित स्पेशल 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कैथल से तथा 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक फुलेरा से चार ट्रिप करेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिनमें 16 जनरल और 2 लगेज ब्रेक वैन शामिल हैं। यह ट्रेन जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, रिंगस और फुलेरा स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09713/09714 फुलेरा–सराय रोहिल्ला–फुलेरा स्पेशल भी 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी, जो रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहरेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244