search

सुलतानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने कमरे में गोली मारकर की आत्महत्या, LIC लूटकांड में था आरोपी

deltin33 2025-11-1 23:37:14 views 1255
  

हिस्ट्रीशीटर ने घर के कमरे में गोली मार की आत्महत्या।



संबादसूत्र, कूरेभार (सुलतानपुर)। शनिवार सुबह गलिबहा गांव में कादीपुर के एलआईसी लूटकांड के दोषी हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने सीने पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस को मौके से तमंचा व कारतूस मिला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश सिंह ऊर्फ मोनू पुत्र नरेंद्र सिंह के कमरे का दरवाजा सुबह नहीं खुला तो उसके भाई की पत्नी प्रधान के पास गई और उन्हें सूचना दिया। प्रधान मौके पर पहुंचे उन्होंने दरवाजा खटखटाया जब कोई आवाज नहीं आई तब उन्होंने सीढ़ी लगवाया।

झरोखे से देखा गया तो अंदर दुर्गेश मृत अवस्था में पड़ा था। उसके पास एक तमंचा भी पड़ा था। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विजयंत मिश्र ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया। बल्दीराय सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि उसके सीने में गोली लगी है।

वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। हर पहलू पर जांच हो रही है। उसने क्यों सुसाइड किया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। मौके से तमंचा, दो कारतूस व मोबाइल फोन मिला है।
एलआईसी कार्यालय में डकैती का था आरोपित

कादीपुर में एलआईसी शाखा में एक सितंबर 2008 को दिन-दहाड़े डकैती हुई थी। असलहों से लैस बदमाश शाखा के गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड सत्य प्रकाश तिवारी की कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर उसकी बंदूक छीन ली थी। अंदर घुस कर 13 लाख 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। शाखा के तत्कालीन प्रबंधक ईश्वर देव सिंह ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराया था। मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। उसमें दुर्गेश आरोपित था। वो बाहर रह रहा था, 29 अक्टूबर को कोर्ट में आरोप तय होना था। इसलिए वह घर आया था।

कोर्ट में आरोप तय होने के बाद पांच को फैसला आना है। कयास लगाया जा रहा है कि सजा की डर से उसने आत्महत्या का रास्ता चुना। आरोपित के ऊपर विभिन्न थानों में मारपीट ,छिनैती ,आर्म्स एक्ट व लूट समेत दस आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह ब्रांडेड कपड़े व जूते पहनने का खास शौकीन था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131