search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Election 2025: पहले चरण में तेजस्वी-सम्राट की किस्मत दांव पर,खेसारी-मैथिली का सितारा चमकेगा या डूबेगा!

deltin33 2025-11-3 22:43:36 views 1250
  

पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होने वाला है। ऐसे में पहले चरण के मतदान के लिए सभी वोटरों ने अपनी तैयारी कर ली है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली है वहीं 11 नवंबर को दूसरे चरण में बाकी के बचे 122 सीटों पर मतदान होगा। राज्य के कुल 243 सीटों में 38 अनुसूचित जाति (एससी) और  दो अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्य मुकाबला दो मुख्य गठबंधनों, एनडीए और महागठबंधन के बीच देखने को मिल रहा है। जिसमें भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। वहीं महागठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), वीआईपी, भाकपा, भाकपा-माले और माकपा शामिल हैं।
पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार

पहले चरण के अगर प्रमुख उम्मीदवारों की अगर बात करें तो इस चरण में कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। जिनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा से लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों की अगर मानें तो पहले चरण के चुनाव में कुल 1,314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  

सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और तेजस्वी यादव के अलावा अन्य प्रमुख उम्मीदवारों की अगर बात करें तो इसमें लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और राजद नेता भोला यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला पहले चरण में ही होगा।   
पहले चरण के प्रमुख चुनावी मैदान

बिहार चुनाव के पहले चरण में कई हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ा जा रहा है। जिसमें जदयू के गढ़ तारापुर (मुंगेर) में सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है। जहां उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (भाजपा) का मुकाबला राजद के अरुण कुमार से है। वहीं राजद के पारंपरिक गढ़ राघोपुर में तेजस्वी यादव के सामने भाजपा के सतीश कुमार यादव और जन सुराज के चंचल सिंह की चुनौती है।  

महुआ में लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव का राजद के मुकेश कुमार रौशन और लोजपा के संजय सिंह से मुकाबला है। वहीं अलीनगर में भाजपा की मैथिली ठाकुर और राजद के विनोद मिश्रा के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है।  
पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट

  • आलमनगर
  • बिहारीगंज
  • सिंहेश्वर (एससी)
  • मधेपुरा
  • सोनबर्षा (एससी)
  • सहरसा
  • सिमरी बख्तियारपुर
  • महिषी
  • कुशेश्वर अस्थान (एससी)
  • गौरा बौराम
  • बेनीपुर
  • अलीनगर
  • दरभंगा ग्रामीण
  • दरभंगा
  • हायाघाट
  • बहादुरपुर
  • केवटी
  • जाले
  • गायघाट
  • औराई
  • मीनापुर
  • बोचहां (एससी)
  • सकरा (एससी)
  • कुरहनी
  • मुजफ्फरपुर
  • कांति
  • बरुराज
  • पारू
  • साहेबगंज
  • बैकुंठपुर
  • बरौली
  • गोपालगंज
  • कुचायकोट
  • भोरे (एससी)
  • हथुआ
  • सीवान
  • जीरादेई
  • दरौली (एससी)
  • रघुनाथपुर
  • दरौंदा
  • बड़हरिया
  • गोरियाकोठी
  • महराजगंज
  • एकमा
  • मांझी
  • बनियापुर
  • तरैया
  • मढ़ौरा
  • छपरा
  • गरखा (एससी)
  • अमनौर
  • परसा
  • सोनपुर
  • हाजीपुर
  • लालगंज
  • वैशाली
  • महुआ
  • राजा पाकर (एससी)
  • राघोपुर
  • महनार
  • पातेपुर (एससी)
  • कल्याणपुर (एससी)
  • वारिसनगर
  • समस्तीपुर
  • उजियारपुर
  • मोरवा
  • सरायरंजन
  • मोहिउद्दीननगर
  • विभूतिपुर
  • रोसेरा (एससी)
  • हसनपुर
  • चेरिया-बरियारपुर
  • बछवाड़ा
  • तेघड़ा
  • मटिहानी
  • साहेबपुर कमाल
  • बेगूसराय
  • बखरी (एससी)
  • अलौली (एससी)
  • खगड़िया
  • बेलदौर
  • परबत्ता
  • तारापुर
  • मुंगेर
  • जमालपुर
  • सूर्यगढ़ा
  • लखीसराय
  • शेखपुरा
  • बरबीघा
  • अस्थावां
  • बिहारशरीफ
  • राजगीर (एससी)
  • इस्लामपुर
  • हिल्सा
  • नालंदा
  • हरनौत
  • मोकामा
  • बाढ़
  • बख्तियारपुर
  • दीघा
  • बांकीपुर
  • कुम्हरार
  • पटना साहिब
  • फतुहा
  • दानापुर
  • मनेर
  • फुलवारी (एससी)
  • मसौढ़ी (एससी)
  • पालीगंज
  • बिक्रम
  • सन्देश
  • बरहरा
  • आरा
  • अगिआंव (एससी)
  • तरारी
  • जगदीशपुर
  • शाहपुर
  • ब्रह्मपुर
  • बक्सर
  • डुमरांव
  • राजपुर (एससी)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467497

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com