search
 Forgot password?
 Register now
search

खेल महोत्सव में गिल्ली डंडा भी...भाजपा के इस सांसद ने बताया-वे बचपन में खेलते थे गिल्ली डंडा

deltin33 2025-11-4 21:07:21 views 1170
  

मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में सांसद खेल महोत्सव मे संबोधित करते  सांसद अरुण गोविल के साथ हैं भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील बंसल व प्रदेश के महामंत्री पंकज सिंह जनप्रतिनिधि। जागरण



जागरण संवाददाता, मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कुशल खिलाड़ी की भांति क्रिकेट का बल्ला थामा और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने बालिंग की जिम्मेदारी संभाली तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। मौका था सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ का। 11 नवंबर तक होने वाले महोत्सव में बंसल ने कहा कि इस आयोजन से देशभर में खेल का वातावरण और युवाओं में खेल भावना बढ़ेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

70 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बता दें कि सांसद खेल महोत्सव में रोचक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। सांसद अरुण गोविल ने बताया कि महोत्सव में पुराने परंपरागत खेल भी शामिल किए हैं। गिल्ली डंडा भी शामिल होगा। उन्होंने बताया कि कि वह बचपन में गिल्ली डंडा खेला करते थे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच एवं खेलो इंडिया अभियान से खेल संस्कृति को एक नई दिशा मिल रही है। पंकज सिंह ने कहा कि वेदों में खेलों का उल्लेख मिलता है। पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने को उन्होंने देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। कहा, दूसरे देशों की धरती पर भी राष्ट्रगान सुनाई दे और राष्ट्रीय ध्वज फहराए, ऐसा गौरव खिलाड़ी ही देते हैं।


युवाओं से आह्वान किया कि वो इसमें हिस्सा लें और शारीरिक तथा मस्तिष्क से फिट बनें। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करना है। अब समय आ गया है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी जीवन का अहम हिस्सा बनाया जाए। इस दौरान राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज व अश्वनी त्यागी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, कमल दत्त शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, महिला आयोग सदस्य मीनाक्षी भराला, अमित शर्मा उपस्थित रहे। डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल भी पहुंचे। आयोजक मंडल से जेपी एकेडमी के अध्यक्ष डा. हरिओम अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, डा. विशाल अग्रवाल रहे।


गिल्ली डंडा से लेकर क्रिकेट व फुटबाल तक खेलेंगे बच्चे-युवा व बजुर्ग
जागरण संवाददाता, मेरठ। सांसद खेल महोत्सव में रोचक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। गिल्ली डंडा से लेकर क्रिकेट फुटबाल तक खेलेंगे बच्चे, युवा व बजुर्ग। सांसद अरुण गोविल ने बताया कि इस महोत्सव में पुराने परंपरागत खेल भी शामिल किए हैं। गिल्ली डंडा भी शामिल होगा। बोले-खेलेगा इंडिया, तभी तो खिलेगा इंडिया। उन्होंने बताया कि कि वह बचपन में गिल्ली डंडा खेला करते थे। क्रिकेट, फुटबाल व एथलीटिक्स भी रहेगा। पहले पांच दिन स्कूली बच्चे खेलेंगे। दो दिन दिव्यांग बच्चों को बुलाया गया है। बाद के दो दिन बुजुर्गों को भी खेलने के लिए आमंत्रित किया है।

क्लीन बोल्ड हुए गोविल, लगे ठहाके: सबसे पहले सुनील बंसल ने बल्लेबाजी, पंकज सिंह ने गेंदबाजी करने और अरुण गोविल ने विकेट कीपिंग का निर्णय किया। हालांकि दो बाल पर भी बंसल निशाना नहीं साध सके तो गेंदबाज बदले गए। खैर तीसरी बाल लहराते हुए बैट पर लगी। लोगों ने तालियां बजाईं और फिर बल्ला संभाला पंकज ने। उन्होंने पहली बार में ही बैटिंग का कौशल दिखाते हुए बाल को हवा में उछाल दिया। उसके बाद सांसद अरुण गोविल ने बल्ला संभाला लेकिन वह पहली बाल में ही बोल्ड हो गए। इस पर परिसर ठहाकों से गूंज उठा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467353

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com