search

वाराणसी में कार्ति‍क पूर्ण‍िमा पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत

Chikheang 2025-11-5 21:06:52 views 1287
  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से जाल डालकर शव को बाहर निकलवाया।



जागरण संवाददाता, (रोहनिया) वाराणसी। थाना क्षेत्र के माधोपुर स्थित शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर गंगा घाट पर 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से जाल डालकर शव को बाहर निकलवाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक सुंदरम उर्फ सुंदर निवासी ग्राम खुशीपुर भदवर थाना रोहनिया का रहने वाला था। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर गंगा स्नान के लिए गया था जहां घाट पर नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया।

आसपास के लोगों ने बताया कि उसने पास में लगी नाव पकड़ने की कोशिश की लेकिन हाथ से छूट गया। खुशीपुर के रहने वाले सुरेश केसरी का सबसे छोटा लड़का सुंदरम उर्फ सुंदर 16 वर्ष अपने दादा बनारसी के साथ  कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दर्शन के लिए गया था।

भीड़ के कारण घाट के किनारे स्नान कर रहा था जहां क्रूज खड़ा था उसी के नीचे से गोताखोरों ने निकाला। मृतक के पिता दुकान लगाते हैं जिनके तीन पुत्रों में सबसे छोटा और 11 वीं का छात्र था। डूबने की सूचना पर पहुंचे स्वजन का रो रो कर बुरा हाल था । थाना प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह तथा चौकी प्रभारी अखरी विशाल सिंह ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया ।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244