search
 Forgot password?
 Register now
search

ऐतिहासिक पठान महल का सरकारी बंगला बनेगा प्रशिक्षण केंद्र, जल बोर्ड ने तोड़े गए हिस्से में दी मंजूरी_deltin51

deltin33 2025-9-29 02:36:23 views 1263
  महल आफ पठान तोड़कर बने सरकारी आवास में खुलेगा प्रशिक्षण केंद्र। फाइल फोटो





राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने जिस 15 वीं शताब्दी के ऐतिहासिक महल ऑफ पठान को गिराकर अपना बंगला बना लिया था, उसमें अब मानव संसाधन और अभियंता प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। जल बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। लाजपत नगर के जल विहार स्थित इस महल को दिल्ली सरकार के पुरातत्व विभाग ने ऐतिहासिक भवन के रूप में संरक्षित करने के लिए चिन्हित किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महल के अधिकांश हिस्से गायब

पुरातत्व विभाग ने 19 जनवरी, 2021 को जल बोर्ड को पत्र लिखकर महल आफ पठान की भूमि सौंपने की मांग की थी। जनवरी,  2023 में पुरातत्व विभाग की टीम जब वहां पहुंची तो ऐतिहासिक महल के अधिकांश हिस्से गायब थे। उसके स्थान सरकारी आवास बना हुआ था।

chandigarh-state,NEWS,Gaddi Chodo campaign,election manipulation,Indian National Congress,Bharatiya Janata Party,voter fraud allegations,Chandigarh Congress,Rahul Gandhi allegations,election commission,minority department,democratic values,Punjab news   
हाई कोर्ट के आदेश पर किया खाली

आरोप है कि जल बोर्ड के तत्कालीन सीईओ उदित प्रकाश राय के आदेश पर महल के एक हिस्से को तोड़कर सरकारी आवास बनाया गया था। उसमें वह अपने परिवार के साथ रहते थे। वह 31 मई, 2022  तक जल बोर्ड के सीईओ रहे थे। मिजोरम स्थानांतरण होने के बाद भी उनका परिवार उस बंगले में रहता था। हाई कोर्ट के निर्देश पर उन्होंने इसे खाली किया था।
प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय

राय पर जल बोर्ड में सीईओ रहते हुए भ्रष्टाचार और अपनी एनुअल परफार्मेंस असेसमेंट रिपोर्ट (एपीएआर) पर फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप लगे थे। गृह मंत्रालय ने उन्हें जुलाई, 2023 में निलंबित कर दिया था। मामले की जांच अभी चल रही है। शुक्रवार को हुई दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में महल ऑफ पठान को तोड़कर बने सरकारी आवास में मानव संसाधन और अभियंता प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है।



यह भी पढ़ें- दिल्ली को मिले नए मुख्य सचिव, IAS राजीव वर्मा को मिला जिम्मा, केजरीवाल के समय संभाल चुके हैं कई विभाग

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com