search
 Forgot password?
 Register now
search

भावुक कर देगी Draupdi की जीवन गाथा, प्रख्यात रंगकर्मी अंजना चांडक आ रही हैं आगरा

deltin33 2025-11-14 00:08:28 views 1259
  

द्रौपदी नाटक का पोस्टर प्रदर्शित करतीं शी विल इंस्पायर संस्था की सदस्य। फोटो: जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा। महाभारत की अजेय नायिका द्रौपदी की अदम्य साहस, स्वाभिमान और आत्मसंवाद की गाथा अब शहर में मंच पर जीवंत होगी।

शी विल इंस्पायर संस्था द्वारा आभूषण ज्वैलर्स के सहयोग से रविवार को भव्य मोनोलाग ‘द्रौपदी–द अनबाउंड स्पिरिट’ का आयोजन किया जा रहा है।

दैनिक जागरण के सहयोग से हो रहे इस आयोजन का पोस्टर विमोचन गांधीनगर के उडुपी वृंदावन रेस्टोरेंट में हुआ। यह आयोजन नारी शक्ति के उत्सव के रूप में इतिहास रचेगा।

बेंगलुरु की प्रख्यात रंगकर्मी अंजना चांडक इस एकल-महिला शो में द्रौपदी को आधुनिक दृष्टि से प्रस्तुत करेंगी।

  

रंगकर्मी अंजना चांडक।

वह द्रौपदी को पीड़िता नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध सवाल उठाने वाली सशक्त स्त्री के रूप में चित्रित करेंगी। उनके अभिनय की गहराई और संवाद की तीव्रता दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

संस्था की संस्थापक राशि गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम रविवार शाम चार बजे सूरसदन आडिटोरियम में होगा। दीप प्रज्वलन के बाद संस्था की डाक्यूमेंट्री फिल्म और सदस्यों द्वारा वाक आफ स्ट्रेंथ प्रस्तुति होगी, जो नारी एकता का प्रतीक बनेगी।

करीब दो घंटे के शो में द्रौपदी की पीड़ा, पुनरुत्थान और साहस की कहानी सजीव होगी। राशि गर्ग ने कहा कि यह केवल नाटक नहीं, बल्कि हर स्त्री की आत्मचेतना का उत्सव है। द्रौपदी हर उस महिला की आवाज हैं जो सच बोलने का साहस रखती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संस्था का उद्देश्य स्वावलंबन और नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। आयोजन से प्राप्त सहयोग ‘टीयर्स मंदबुद्धि संस्था’ के विशेष बच्चों की मदद के लिए समर्पित होगा।

पोस्टर विमोचन में पूजा लूथरा, कीर्ति, कृतिका, सुनैना, नेहा अग्रवाल, हरमीत, आशिमा, प्रीति जैन, नियति, दिव्या गुप्ता मौजूद रहीं।

  

यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम पीठाश्वर धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में आएंगे शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467371

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com