search

Tarapur Vidhan Sabha Chunav Result: तारापुर विधानसभा सीट पर NDA और RJD में कड़ी टक्कर, यहां देखें सबसे तेज नतीजे

LHC0088 2025-11-14 01:13:03 views 910
  

तारापुर सीट पर कांटे की टक्कर। (फोटो जागरण)



डिजिटल डेस्क, तारापुर (मुंगेर)। Tarapur vidhan sabha Election Result 2025: बिहार में दोनों चरण के चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। बिहार चुनाव में तारापुर सीट हॉट सीटों में से एक है। यहां एनडीए और महागठबंधन में सीधी टक्कर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये जुमई लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। यह क्षेत्र मुंगेर जिले में है। इसमें असारगंज, तारापुर, टेटिया बाम्बेर और संग्रामपुर ब्लॉक आते हैं। यहां 1951 में हुए पहले चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राय बसूकीनाथ विधायक रहे थे। 2020 में जदयू के डॉ. मेवालाल चौधरी विधायक चुने गए। इससे पिछले चुनाव में 2010 में इनकी पत्नी नीता चौधरी चुनाव जीतीं थी।

इस सीट पर 19 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमें 16 लोगों का पर्चा आयोग द्वारा स्वीकार किया गया। 1 प्रत्याशी का नामांकन रिजेक्ट किया गया जबकि 2 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। कुल मिलाकर इस बार इस सीट 13 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन, बीजेपी से सम्राट चौधरी, राजद से अरुण शाह और जन सुराज से डॉ. संतोष सिंह के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। पहले फेज में 6 नवंबर को इस सीट पर वोटिंग हुई थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126