search
 Forgot password?
 Register now
search

Odisha Bypoll result : नुआपाड़ा उपचुनाव में BJP की बढ़त बरकरार, हर राउंड में बढ़ रहा वोटों का फासला

LHC0088 2025-11-14 16:37:21 views 980
  

फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, नुआपाड़ा। नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। लगातार बढ़त ने भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया को मजबूत स्थिति में ला दिया है।    सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद 8:30 बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू हुई, जो त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है। चौथे राउंड की गिनती पूरी होने पर भाजपा के जय ढोलकिया 18,903 वोटों के साथ शीर्ष पर रहे।    कांग्रेस उम्मीदवार घासी राम मांझी ने 6,088 वोट पाकर तीसरे से दूसरे स्थान पर छलांग लगाई, जबकि बीजद उम्मीदवार स्नेहांगिनी छुरिया 5,320 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गईं।   

पांचवें राउंड में भाजपा ने अपनी बढ़त और बढ़ाई। इस राउंड में भाजपा को 25,195, कांग्रेस को 6,797 और बीजद को 6,538 वोट मिले। छठे राउंड के परिणामों में भाजपा को 30,641, कांग्रेस को 7,891 और बीजद को 8,646 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड के बाद कांग्रेस फिर तीसरे स्थान पर और बीजद दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें सातवें राउंड की गिनती में भाजपा को 36,088, बीजद को 10,742 और कांग्रेस को 9,474 वोट मिले। आठवें राउंड में भाजपा ने 41,520 वोट, कांग्रेस ने 10,649, जबकि बीजद ने 12,632 वोट हासिल किए। नौवें राउंड में भाजपा ने बढ़त को और मजबूत करते हुए 45,251 वोट, बीजद ने 14,784, और कांग्रेस ने 11,957 वोट प्राप्त किए।   

मतगणना के शुरुआती चरण में भी भाजपा की स्थिति मजबूत रही थी। शुरुआती दौर में जय ढोलकिया को 14,370 वोट मिले थे और वे 10,013 वोटों से आगे चल रहे थे, जबकि बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया को 4,357 और कांग्रेस के घासी राम मांझी को 3,530 वोट प्राप्त हुए थे।

उपचुनाव में 83.45% रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। परिणाम आज शाम तक घोषित होने की संभावना है, जिस पर नुआपाड़ा सहित पूरे जिले की निगाहें टिकी हैं। लगातार आते रुझानों से साफ है कि भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया हर राउंड में अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए निर्णायक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।   नवीनतम अपडेट के अनुसार वोट इस प्रकार रहे



भाजपा: 54,980 वोट



बीजद: 18,184 वोट



कांग्रेस: 15,337 वोट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156069

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com