क्यों जरूरी है PCOS की समय रहते पहचान, इन 5 आम लक्षणों से लगा सकते हैं वक्त रहते पता_deltin51

deltin33 2025-10-1 14:36:04 views 1249
  पीसीओएस की समय रहते पहचान है जरूरी? (Picture Courtesy: Freepik)





लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं से जुड़ी सबसे आम हार्मोनल समस्याओं में से एक है पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS)। यह केवल पीरियड्स की अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली एक कंडीशन है। इस समस्या से दुनियाभर में कई महिलाएं प्रभावित हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन फिर भी लोग इसके लक्षणों (PCOS Symptoms) को अनदेखा कर देती हैं, जिसके कारण समय पर इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। अगर PCOS का समय पर पता न लगाया जाए, तो कई परेशानियां हो सकती हैं। आइए इसके लक्षणों और इसका जल्दी पता न लगे, तो क्या परेशानियां हो सकती हैं, इस बारे में जानने के लिए डॉ. आस्था गुप्ता (सीनियर आईवीएफ कंसल्टेंट और इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, दिल्ली IVF, नई दिल्ली) से बात की। आइए जानें उन्होंने क्या बताया।


PCOS क्या है?

PCOS एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जिसमें महिलाओं के ओवरीज सामान्य से ज्यादा एंड्रोजन यानी पुरुष हार्मोन का उत्पादन करने लगते हैं। इसकी वजह से ओवरीज में छोटे-छोटे सिस्ट बन सकते हैं और ओव्यूलेशन प्रभावित हो सकता है।
PCOS के आम लक्षण

  • अनियमित पीरियड्स- पीरियड्स का न आना या बहुत देर से आना।
  • कंसीव करने में कठिनाई- अंडों का नियमित रूप से रिलीज न होना।
  • वजन बढ़ना- खासकर पेट के आसपास फैट जमा होना।
  • मुंहासे- हार्मोनल इमबैलेंस के कारण लगातार पिंपल्स की समस्या।
  • ज्यादा बाल- चेहरे, छाती या शरीर पर असामान्य रूप से बाल बढ़ना।




Navratri 2025, Shardiya Navratri 2025, maha ashtami,नवमी कब की है, navami, kanya pujan 2025, दुर्गा अष्टमी, navratri 9th day, navami kab hai 2025, मां सिद्धिदात्री, day 9 navratri, navratri toady colour, Navratri 2025 Day 9 Maa Siddhidatri   

इन लक्षणों को अक्सर महिलाएं सामान्य मानकर अनदेखा कर देती हैं, लेकिन यही आगे चलकर बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
अगर समय पर पहचान न हो तो क्या हो सकता है?

PCOS को हल्की समस्या समझना गलत है, क्योंकि यह लंबे समय में गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

  • इनफर्टिलिटी- नियमित ओव्यूलेशन न होने से यह महिलाओं में बांझपन का अहम कारण बन सकता है।
  • मेटाबॉलिक डिसऑर्डर- पीसीओएस वाली महिलाओं में इंसुलिन रेसिस्टेंस, टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे का खतरा ज्यादा होता है।
  • दिल की बीमारियों का जोखिम- हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर के चलते हार्ट डिजीज की संभावना बढ़ जाती है।
  • एंडोमेट्रियल कैंसर- लगातार ओव्यूलेशन न होने से यूटेरस की परत मोटी हो सकती है, जिससे कैंसर का खतरा रहता है।
  • मेंटल हेल्थ पर असर- लगातार मुंहासे, बालों की समस्या और रिप्रोडक्शन से जुड़ी परेशानियों के चलते डिप्रेशन, एंग्जायटी और आत्मविश्वास की कमी हो सकती है।

बचाव के लिए क्या करें?

हालांकि, PCOS को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन सही लाइफस्टाइल अपनाकर इसके असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।



  • स्वस्थ वजन बनाए रखें- 5–10% वजन कम करने से पीरियड्स नियमित हो सकते हैं और ओव्यूलेशन में सुधार आता है।
  • हेल्दी डाइट लें- साबुत अनाज, लीन प्रोटीन, हरी सब्जियां और हेल्दी फैट शामिल करें। मीठे और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
  • नियमित एक्सरसाइज करें- रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक, योग या किसी भी फिजिकल एक्टिविटी को रूटीन में शामिल करें।
  • तनाव कम करें- मेडिटेशन, योग और पूरी नींद हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं।


यह भी पढ़ें- महिलाओं में नजर आने वाले 8 बदलाव करते हैं PCOS का इशारा, गंभीर रूप ले सकती है इनकी अनदेखी



यह भी पढ़ें- PCOS के कारण नहीं हो पा रहा है वेट लॉस? तो डॉक्टर से जानें हेल्दी वजन मेंटेन करने के लिए जरूरी टिप्स

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.