search
 Forgot password?
 Register now
search

कानपुर में बिन दुल्हन लौटी बरात, इंजीनियर दूल्हे को पागल बोलने पर भड़क गए बराती

cy520520 2025-11-26 03:07:42 views 1129
  



संवाद सहयोगी, जागरण, घाटमपुर(कानपुर)। कानपुर में जयमाल और फेरों से पहले हंगामा हो गया। शादी के लिए पहुंची बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। इंजीनियर दुल्हे को दुल्हन ने पागल कह दिया। बस इस बात से बरातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा और बिना दुल्हन के बरात वापस चली गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामला साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर सोमवार को बरात आई थी। बराती काफी खुश थे लेकिन कुछ ही देर बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। द्वारचार के बाद दुल्हन ने अचानक आरोप लगाने शुरू कर दिए। कभी कहा कि बारात देर से आई और कभी बारातियों को नशे में बताया। इसके बाद उसने दूल्हे को पागल बताना शुरू कर दिया। साफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हे को पागल बताए जाने पर लड़का पक्ष भी भड़क गया। इसके बाद बारात लौट गई।

  
आरोप से हंगामा हुआ

बताया गया कि घाटमपुर से एक बरात साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव गई थी। आगवानी के बाद द्वारचार हुआ और फिर जयमाल की तैयारी चल रही थी। लेकिन, इसी बीच लड़की पक्ष ने बारातियों का व्यवहार सही न होने का आरोप लगा दिया। इससे बारात में हलचल मच गई। कुछ बाराती मौके से निकल गए। इसी बीच दुल्हन भी दूल्हे को पागल बताने लगी।

  
लड़का लखनऊ में साफ्टवेयर इंजीनियर

सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पता चला कि लड़का लखनऊ में साफ्टवेयर इंजीनयर है। लेकिन, लड़की पक्ष लगातार आरोप ही लगाता रहा। कभी बारातियों के नशे में होने तो कभी दूल्हे द्वारा बार-बार गरम पानी मांगने के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को बिठाया। इसके बाद दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर समझौता हुआ। सामान तथा नकदी वापसी के बाद बारात लौट गई। साढ़ चौकी प्रभारी सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com