search
 Forgot password?
 Register now
search

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

cy520520 2025-10-3 13:06:18 views 1265
  दशहरे पर कहीं हल्की- कहीं हुई मध्यम वर्षा, आज भी आसार।





राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को दशहरे पर भी राजधानी में झमाझम वर्षा का दौर देखने को मिला। बादल तो सुबह से ही सूरज के साथ लुकाछिपी खेल रहे थे, दोपहर में एक बार जो वर्षा का दौर शुरू हुआ, वह फिर रुक -रुककर देर शाम तक चलता रहा। कहीं हल्की तो कहीं पर मध्यम स्तर की वर्षा हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौके की नजाकत देख मौसम विभाग ने पूर्व में जारी ग्रीन अलर्ट को भी यलो अलर्ट में तब्दील कर दिया था। हालांकि तापमान पर इससे कोई असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी वर्षा का यह दौर जारी रह सकता है।





बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक 35.7 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 93 से 61 प्रतिशत रहा। रात साढ़े आठ बजे तक वर्षा 14 मिमी रिकार्ड की गई।



मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का यह असर शुक्रवार को भी बना रहेगा। दिन भर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। सुबह अथवा दोपहर के समय गरज वाले बादल बनने, बिजली चमकने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा भी हो सकती है।



अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 23 डिग्री रह सकता है। इसके बाद शनिवार को शुष्क मौसम रहेगा जबकि रविवार से मंगलवार तक वापस वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा। सोमवार के लिए तो अभी से यलो अलर्ट भी जारी हो चुका है।



दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजधानी का एक्यूआइ 123 दर्ज हुआ। इस स्तर की हवा को \“मध्यम\“ श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इसके इसी श्रेणी में रहने की संभावना है।




बृहस्पतिवार को रात साढ़े आठ बजे तक कहां हुई कितनी वर्षा (मिमी में)





    स्थान वर्षा (मिलीमीटर)
   
   
   सफदरजंग
   14.0
   
   
   पालम
   8.6
   
   
   लोधी रोड
   बूंदाबांदी
   
   
   रिज
   15.4
   
   
   आयानगर
   2.0
   
   
   पीतमपुरा
   20.0
   
   
   पूसा
   6.5
   
   
   मयूर विहार
   10.0
   
   
   जनकपुरी
   19.0
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com