search
 Forgot password?
 Register now
search

शादियों के सीजन के लिए बदायूं पुलिस की प्लानिंग, हर तिराहे व चौराहे पर रात में तैनात रहेगी खाकी

Chikheang 2025-11-27 02:18:12 views 984
  

बदायूं का ट्रैफिक।



जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले में शादियों का सीजन शुरू हो गया है और इससे बरात घर व उसके आसपास से इलाके में जाम लगना शुरू हो गया है, जिससे लगातार व्यवस्था बिगड़ रही है। इसको लेकर सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने प्रत्येक तिराहे चौराहे पर यातायात पुलिस को तैनात कर दिया है और इसके अलावा थाना पुलिस को भी निर्देश दिए हैं कि रात को आठ बजे से लेकर 12 बजे तक विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं पर भी जाम न लगने दिया जाए। पुलिस ने कुछ मार्गों को भी चिन्हित किया है, जिन पर खास नजर रखी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रात को थाना पुलिस भी रहेगी तैनात, संभालेगी यातायात व्यवस्था


अक्सर शादियों के सीजन में शहर में जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे कुछ मार्गों पर लंबा जाम लग जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है, रोजाना कहीं न कहीं बरातें निकल रही हैं, जिससे शहर में वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इसकी वजह से रात को आठ बजे से लेकर 12 बजे तक कई स्थानों पर जाम लग रहा है।
रात को लग रहा जाम

शहर में दातागंज तिराहे से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक रोजाना रात को जाम लग रहा है खासकर पुरानी चुंगी पर ज्यादा स्थिति खराब है। यहां लोगों को पैदल निकलना तक दूभर हो जाता है। इसके अलावा नगला शर्की मार्ग पर रोजाना जाम लग रहा है। इधर से भी लोगों को पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है।

सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने प्रत्येक तिराहे चौराहे पर यातायात पुलिस और संबंधित थाना पुलिस को लगा दिया गया है। शहर में पुरानी चुंगी और नगला शर्की मार्ग के अलावा मंडी समिति मार्ग पर भी अलग से पुलिस बल लगाया गया है।


रात को सड़क पर खड़े नहीं होंगे वाहन


इस समय शहर में ऐसी स्थिति बन गई है कि पांच मिनट भी सड़क पर वाहन खड़ा कर लिया तो समझो लंबा जाम लगना तय है। इससे पुलिस अधिकारियों ने यातायात पुलिस और सिविल लाइंस व कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि रात को कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा नहीं होगा। उसे तत्काल सड़क से हटवाया जाए। सड़क पर वाहन चलते रहें और कहीं भी जाम न लगे।  



इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। इससे कई मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है। यह देखते हुए यातायात पुलिस व सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस को भी रात के समय तिराहे चौराहे पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। हम स्वयं भी रात को शहर में निकलकर स्थिति देख रहे हैं।- रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157908

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com